{{ हिन्दी दिवस पर निबंध }} Hindi Diwas Essay In Hindi | Hindi Diwas par Nibandh | Short Essay on Hindi Diwas In Hindi Language

हिन्दी दिवस पर निबंध | Hindi Diwas Essay In Hindi | Hindi Diwas par Nibandh | Short Essay on Hindi Diwas In Hindi Language



Here the essay Topic is "हिन्दी दिवस पर निबंध" "Essay on hindi diwas in hindi language" "Hindi Diwas par Nibandh" "hindi diwas essay in hindi"  "essay on hindi diwas in hindi language" "Essay on hindi bhasha ka mahatva in hindi"  according to the Teachers, This Essay topic Is Very Important for Student in its Life so Here are Complete Essay On This Topic, U Can Also find other topic Essay In This Blog..

हिन्दी दिवस | Hindi DIwas - India 


हिन्दी दिवस पर निबंध | Hindi Diwas Essay In Hindi | Hindi Diwas par Nibandh | Short Essay on Hindi Diwas In Hindi Language



Here are the many essays on the topic "हिन्दी दिवस पर निबंध" "Essay on hindi diwas in hindi language" "Hindi Diwas par Nibandh" "hindi diwas essay in hindi"  "essay on hindi diwas in hindi language" "Essay on hindi bhasha ka mahatva in hindi"  choose the essay according to your need, therefore all the essay are in the form of small, medium, and long, manner :-


Hindi Diwas Kya hai :-


हिंदी हमारी मात्र भाषा है और इस भाषा के प्रति हमारे मन में लगाव होना चाहिए। अपनी भाषा तो भावनात्मक रूप से हमारे दिल में बसनी चाहिए। षड्यंत्र के द्वारा हो सकता है कि थोड़ा-बहुत व्यतिक्रम आ जाए, परन्तु यह स्तिथि देर तक नहीं ठहरने वाली है और न चलने वाली है। इसलिए निकट भविष्य में हिंदी भाषा की अस्मिता को नष्ट कर जिस अँग्रेजी भाषा को वरीयता दी गई है, उसे टूटना ही है। पुनः हिंदी की प्रतिष्ठा होगी और हिंदी की महत्ता बढ़ेगी। यह दैवी विधान है। अतः हमें अभी से हिंदी भाषा को बचाने, उसे समृद्ध करने एवं प्रचारित करने के किए कटिबद्ध हो जाना चाहिए।


Short Essay 1 :-  हिन्दी दिवस | Hindi Diwas


Hindi Diwas - Hindi


विश्व की दूसरी सबसे बड़ी भाषा है हिन्दी। चीनी भाषा के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। भारत और अन्य देशों में 60 करोड़ से अधिक लोग हिन्दी बोलते,पढ़ते और लिखते हैं।

इतना ही नहीं फ़िजी,मॉरीशस,गुयाना,सूरीनाम जैसे दूसरे देशों की अधिकतर जनता हिन्दी बोलती है। भारत से सटे नेपाल की भी कुछ जनता हिन्दी बोलती है। आज हिन्दी राजभाषा,सम्पर्क भाषा,जनभाषा के सोपानों को पार कर विश्वभाषा बनने की ओर अग्रसर है।

हिन्दी भाषा प्रेम,मिलन और सौहार्द की भाषा है। यह मुख्यरूप से आर्यों और पारसियों की देन है। हिन्दी के ज्यादातर शब्द संस्कृत,अरबी और फारसी भाषा से लिए गए हैं। हिन्दी अपने आप में एक समर्थ भाषा है। प्रकृति से उदार ग्रहणशील,सहिष्णु और भारत की राष्ट्रीय चेतना की संवाहिका है हिन्दी।

यह विश्व की एक प्राचीन,समृद्ध तथा महान भाषा होने के साथ ही हमारी राज्यभाषा भी है। भारत की स्वतंत्रता के बाद 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया कि हिन्दी की खड़ी बोली ही भारत की राजभाषा होगी। इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद ही हिन्दी को हर क्षेत्र में प्रचारित-प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति,वर्धा के अनुरोध पर सन् 1953 से संपूर्ण भारत में 14 सितंबर को प्रतिवर्ष हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है।

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी के प्रति जागरुकता पैदा करने और हिन्दी के प्रयोग को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलन जैसे समारोह की भी शुरुआत की गई है। 10 जनवरी 1975 को नागपुर से शुरू हुआ यह सफर आज भी जारी है। अब इस दिन को विश्व हिन्दी दिवस के रूप मे भी मनाया जाने लगा है।


Medium Essay 2 :-  हिन्दी दिवस | Hindi Diwas


हिन्दी के ऐतिहासिक अवसर को याद करने के लिये प्रत्‍येक वर्ष 14 सितम्‍बर के दिन पूरे देश में हिन्‍दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश में हिन्दी भाषा की महत्ता को प्रदर्शित करने के लिये पूरे भारत में 14 सितम्‍बर को यह दिवस मनाया जायगा। तो आइये जानते हैं – क्या है हिंदी दिवस का महत्व?

क्यों मनाया जाता है हिन्दी दिवस ?

देश में हिन्दी भाषा की महत्ता को प्रदर्शित करने के लिये पूरे भारत में हिन्दी दिवस मनाया जाता है। भारत की संविधान सभा द्वारा 14 सितंबर 1949 को हिंदी भाषा (देवनागरी) भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाई गई थी। हिंदी भाषा को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में उपयोग करने का निर्णय भारत के संविधान द्वारा (जो 1950 में 26 जनवरी को प्रभाव में आया है) वैध किया गया था। भारतीय संविधान के अनुसार, देवनागरी लिपि में लिखित हिन्दी भाषा को पहले भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अनुच्छेद 343 के तहत अपनाया गया था।

क्या है हिन्दी दिवस का इतिहास

हिन्दी दिवस का इतिहास और इसे दिवस के रूप में मनाने का कारण बहुत पुराना है। वर्ष 1918 में महात्मा गांधी  ने इसे जनमानस की भाषा कहा था और इसे देश की राष्ट्रभाषा भी बनाने को कहा था। भारत की स्वतंत्रता के बाद 14 सितंबर, 1949 को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया कि हिन्दी की खड़ी बोली ही भारत की राजभाषा होगी। इसी महत्त्वपूर्ण निर्णय के महत्त्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर सन 1953 से संपूर्ण भारत में 14 सितंबर को प्रतिवर्ष ‘हिन्दी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

हिन्दी के कमज़ोर होने का कारण

भारत की वर्तमान शिक्षा पद्धति में बालकों को पूर्व प्राथमिक से ही अंग्रेज़ी माध्यम में प्रवेश दे दिया जाता है, बच्चे बचपन से ही अंग्रेजी भाषा का अध्यन स्कूलो में करते है, हिंदी का बोलबाला काम होते जा रहा है , अंग्रेज़ी भाषी विद्यालयों में तो किसी विद्यार्थी द्वारा हिन्दी बोलने पर अपमानजनक वाक्य लिख कर एक तख्ती लगा दी जाती है। अतः बच्चों को समझने के स्थान पर रटना होता है, जो कि अवैज्ञानिक है। ऐसे अधिकांश बच्चे उच्च शिक्षा में माध्यम बदलते हैं तथा भाषिक कमज़ोरी के कारण खुद को समुचित तरीके से अभिव्यक्त नहीं कर पाते और पिछड़ जाते हैं। इस मानसिकता में शिक्षित बच्चा माध्यमिक और उच्च्तर माध्यमिक में मजबूरी में हिन्दी यत्किंचित पढ़ता है, फिर विषयों का चुनाव कर लेने पर व्यावसायिक शिक्षा का दबाव हिन्दी छुड़वा ही देता है।

हिन्दी दिवस पर आयोजन

इस दिन विभिन्न शासकीय – अशासकीय कार्यालयों, शिक्षा संस्थाओं आदि में विविध गोष्ठियों, हिन्दी कविता, कहानी व्याख्यान, शब्दकोष प्रतियोगिता आदि से संबंदधित अलग कार्यक्रम, सम्मेलनों, प्रतियोगिताओं तथा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। कहीं-कहीं ‘हिन्दी पखवाडा’ तथा ‘राष्ट्रभाषा सप्ताह’ इत्यादि भी मनाये जाते हैं। हिंदी दिवस पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हिन्दी से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठता के लिये लोगों को भारत के राष्ट्रपति द्वारा इस दिन पर पुरस्कृत किया जाता है।

हिन्दी दिवस पर सन्देश

हिन्दी हमारी मातृ भाषा है और हमें इसका आदर और सम्मान करना चाहिये। किसी भी देश की भाषा और संस्कृति किसी भी देश में लोगों को लोगों से जोङे रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। हर भारतीय को हिंदी भाषा को मूल्य देना चाहिए और देश में आर्थिक उन्नति का लाभ लेना चाहिये। यह एक दूसरे के साथ बातचीत करने के लिए बहुत आसान और सरल साधन प्रदान करती है। यह विविध भारत को एकजुट करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है इसलिये संपर्क भाषा के रूप में कही जाती है। हिंदी साहित्य का हमे सम्मान करना चाहिये और समय समय पर स्मरणोत्सव भी मनाना चाहिये। हमें हमारी राजभाषा पर गर्व करना चाहिये


Long Essay 3 :-  हिन्दी दिवस | Hindi Diwas


Hindi Hai Hum


प्रस्तावना

हिन्दी दिवस भारत में हर वर्ष '14 सितंबर' को मनाया जाता है। हिन्दी विश्व में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाओं में से एक है। विश्व की प्राचीन, समृद्ध और सरल भाषा होने के साथ-साथ हिन्दी हमारी 'राष्ट्रभाषा' भी है। वह दुनियाभर में हमें सम्मान भी दिलाती है। यह भाषा है हमारे सम्मान, स्वाभिमान और गर्व की। हिन्दी ने हमें विश्व में एक नई पहचान दिलाई है। हम आपको बता दें कि हिन्दी भाषा विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली तीसरी भाषा है।

इतिहास

भारत की स्वतंत्रता के बाद 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एकमत से यह निर्णय लिया कि हिन्दी की खड़ी बोली ही भारत की राजभाषा होगी। इसी महत्वपूर्ण निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर सन् 1953 से संपूर्ण भारत में प्रतिवर्ष 14 सितंबर को 'हिन्दी दिवस' के रूप में मनाया जाएगा।

वर्तमान दृष्टि से हिन्दी का महत्व

धीरे-धीरे हिन्दी भाषा का प्रचलन बढ़ा और इस भाषा ने राष्ट्रभाषा का रूप ले लिया। अब हमारी राष्ट्रभाषा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बहुत पसंद की जाती है। इसका एक कारण यह है कि हमारी भाषा हमारे देश की संस्कृति और संस्कारों का प्रतिबिंब है। आज विश्व के कोने-कोने से विद्यार्थी हमारी भाषा और संस्कृति को जानने के लिए हमारे देश का रुख कर रहे हैं। एक हिन्दुस्तानी को कम से कम अपनी भाषा यानी हिन्दी तो आनी ही चाहिए, साथ ही हमें हिन्दी का सम्मान भी करना सीखना होगा।

कब और क्यों मनाया जाता है

हिन्दी दिवस भारत में हर वर्ष '14 सितंबर' को मनाया जाता है। हिन्दी हिन्दुस्तान की भाषा है। राष्ट्रभाषा किसी भी देश की पहचान और गौरव होती है। हिन्दी हिन्दुस्तान को बांधती है। इसके प्रति अपना प्रेम और सम्मान प्रकट करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है। इसी कर्तव्य हेतु हम 14 सितंबर के दिन को 'हिन्दी दिवस' के रूप में मनाते हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक, साक्षर से निरक्षर तक प्रत्येक वर्ग का व्यक्ति हिन्दी भाषा को आसानी से बोल-समझ लेता है। यही इस भाषा की पहचान भी है कि इसे बोलने और समझने में किसी को कोई परेशानी नहीं होती।

पहले के समय में अंग्रेजी का ज्यादा चलन नहीं हुआ करता था, तब यही भाषा भारतवासियों या भारत से बाहर रह रहे हर वर्ग के लिए सम्माननीय होती थी। लेकिन बदलते युग के साथ अंग्रेजी ने भारत की जमीं पर अपने पांव गड़ा लिए हैं। जिस वजह से आज हमारी राष्ट्रभाषा को हमें एक दिन के नाम से मनाना पड़ रहा है। पहले जहां स्कूलों में अंग्रेजी का माध्यम ज्यादा नहीं होता था, आज उनकी मांग बढ़ने के कारण देश के बड़े-बड़े स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे हिन्दी में पिछड़ रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्हें ठीक से हिन्दी लिखनी और बोलना भी नहीं आती है। भार‍त में रहकर हिन्दी को महत्व न देना भी हमारी बहुत बड़ी भूल है।

अंग्रेजी बाजार में पिछड़ती हिन्दी

आजकल अंग्रेजी बाजार के चलते दुनियाभर में हिन्दी जानने और बोलने वाले को बाजार में अनपढ़ या एक गंवार के रूप में देखा जाता है या यह कह सकते हैं कि हिन्दी बोलने वालों को लोग तुच्छ नजरिए से देखते हैं। यह कतई सही नहीं है। हम हमारे ही देश में अंग्रेजी के गुलाम बन बैठे हैं और हम ही अपनी हिन्दी भाषा को वह मान-सम्मान नहीं दे पा रहे हैं, जो भारत और देश की भाषा के प्रति हर देशवासियों के नजर में होना चाहिए। हम या आप जब भी किसी बड़े होटल या बिजनेस क्लास के लोगों के बीच खड़े होकर गर्व से अपनी मातृभाषा का प्रयोग कर रहे होते हैं तो उनके दिमाग में आपकी छवि एक गंवार की बनती है। घर पर बच्चा अतिथियों को अंग्रेजी में कविता आदि सुना दे तो माता-पिता गर्व महसूस करने लगते हैं। इन्हीं कारणों से लोग हिन्दी बोलने से घबराते हैं।

उपसंहार

आज हर माता-पिता अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए अच्छे स्कूल में प्रवेश दिलाते हैं। इन स्कूलों में विदेशी भाषाओं पर तो बहुत ध्यान दिया जाता है लेकिन हिन्दी की तरफ कोई खास ध्यान नहीं दिया जाता। लोगों को लगता है कि रोजगार के लिए इसमें कोई खास मौके नहीं मिलते। हिन्दी दिवस मनाने का अर्थ है गुम हो रही हिन्दी को बचाने के लिए एक प्रयास। कोई भी व्यक्ति अगर हिन्दी के अलावा अन्य भाषा में पारंगत है तो उसे दुनिया में ज्यादा ऊंचाई पर चढ़ने की बुलंदियां नजर आने लगती हैं चाहे वह कोई भी विदेशी भाषा हो, फ्रेंच या जर्मन या अन्य।


Interesting Facts of Hindi



  • विश्व में हिंदी सबसे ज्यादा बोले जाने के मामले में चौथे स्थान पर है |
  • भारत समेत विभिन्न देशो में करीब 60 करोड़ लोग हिंदी बोलते ,लिखते और पढ़ते है |
  • फिजी ,मारीशस ,गुयाना ,सूरीनाम आदि देशो में अधिकतर लोग हिंदी बोलते है |
  • विश्व में करीब 130 विश्वविद्यालयो में हिंदी पढाई जाती है चीनी भाषा के बाद यह दुसरी भाषा है जो इतनी बड़ी संख्या में बोली जाती है |

Hindi Diwas/ Day Quotes :-


  • “हिन्दी हम अपनाएंगे.  राष्ट्र की शान बढ़ाएंगे!”
  • “जन-जन  की हिंदी प्यारी भाषा है , पुरे भारत की ये आशा है! इसके बिना जीवन थम जाये , ये तो जीवन की परिभाषा है!!
  •  “हिंदी का सम्मान, देश का सम्मान है हमारी स्वतंत्रता कहाँ है, राष्ट्रभाषा जहाँ है हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!!”
  • “हिन्दुस्तान की है शान हिंदी  , हर हिन्दुस्तानी  की है पहचान हिंदी! एकता  की अनुपम परम्परा है हिंदी,  हर दिल का अरमान है हिंदी!!”
  • “भारत माँ के भाल पर सजी स्वर्णिम बिंदी हूँ मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूँ
  • “जब भारत करेगा हिन्दी का सम्मान, तभी तो आगे बढ़ेगा हिन्दुस्तान!”
  • “करो हिन्दी का मान, तभी बढ़ेंगी हमारे हिन्दुस्तान की शान।”
  • “हमारी आन है हिन्दी, हमारी शान है हिन्दी,
  • फलक पर विश्व के देखों मेरी पहचान है हिन्दी।”
  • “हर भारतीय की शक्ति है हिन्दी, एक सहज अभिव्यक्ति है हिन्दी।”
  • “अपनी राष्ट्रीय भाषा को नीचा मत होने दो, यह हमारा गौरव है।”
  • “हिंदी भाषा है अति आसान , समझने वाले सबसे ज्यादा है इंसान ||”
  • “एकता की जान है,हिंदी देश की शान है!!”
  • "हिंदी की कहानी, हिंदी में है सुनानी!”


हिन्दी दिवस पर निबंध | Hindi Diwas Essay In Hindi | Hindi Diwas par Nibandh | Short Essay on Hindi Diwas In Hindi Language



Here are the many essays on the topic "हिन्दी दिवस पर निबंध" "Essay on hindi diwas in hindi language" "Hindi Diwas par Nibandh" "hindi diwas essay in hindi"  "essay on hindi diwas in hindi language" "Essay on hindi bhasha ka mahatva in hindi"  choose the essay according to your need, therefore all the essay are in the form of small, medium, and long, manner :-

Here the essay Topic is "हिन्दी दिवस पर निबंध" "Essay on hindi diwas in hindi language" "Hindi Diwas par Nibandh" "hindi diwas essay in hindi"  "essay on hindi diwas in hindi language" "Essay on hindi bhasha ka mahatva in hindi"  according to the Teachers, This Essay topic Is Very Important for Student in its Life so Here are Complete Essay On This Topic, U Can Also find other topic Essay In This Blog..