Essay Kids: Varsha Ritu Par Nibhandh in Hindi

Essay Kids
Showing posts with label Varsha Ritu Par Nibhandh in Hindi. Show all posts
Showing posts with label Varsha Ritu Par Nibhandh in Hindi. Show all posts

वर्षा ऋतु पर निबंध | Essay on Rainy Season In Hindi | Varsha Ritu Par Nibhandh in Hindi

वर्षा ऋतु पर निबंध | Essay on  Rainy Season In Hindi | Varsha Ritu Par Nibhandh in Hindi

Here the essay Topic is "वर्षा ऋतु पर निबंध " "Essay on  Rainy Season In Hindi" or "Varsha Ritu Par Nibhandh in Hindi"  according to the Teachers, This Essay topic Is Very Important for Student in its Life so Here are Complete Essay On This Topic, U Can Also find other topic Essay In This Blog..

Rainy Season

वर्षा ऋतु पर निबंध | Essay on  Rainy Season In Hindi | Varsha Ritu Par Nibhandh in Hindi

गर्मी की तपन से हमें मुक्ति दिलाने वाली वर्षा ऋतू है| इसके आगमन से हम आनंद में डूब जाते है| जब वर्षा की प्रथम बूँद धरती पर गिरती है किसान का मन प्रसन्नता से नाच उठता है| प्यासे पशु तृप्त लगते हैं और प्रकुर्ती में एक नया रंग आने लगता है|

वर्षा ऋतू से अधिक महत्त्वपूर्ण और कोई ऋतू नहीं है, क्योंकि इसी ऋतू से हमें पानी प्राप्त होता है| चारागाहों में घास उगने लगती है , जिससे पशुओं का पोषण होता है| अन्न के भंडार भरने लगते हैं| वर्षा ऋतू से जलाशय जलपूर्ण हो जाते हैं| जिससे बिजली पैदा करने में सुविधा होती है और बिजली के आधार पर अनेक कल-कारखानों का कार्य सुगमता पूर्वक चलने लगता है| वर्षा ऋतू में प्रकुर्ती सुशोभित हो उठती है|नदी तालाब, झरने सब पानी से ओत-प्रोत हो जाते है| पर्वतों को काटती और मैदानों को चीरती हुई नदियाँ गीत गाती हुई सागर से मिलने दौड़ती है| सागर भी अपनी सम्पूर्ण मस्ती के साथ उछलने लगता है| आकाश में यात्रा करते हुए काले-काले बादल और बीच-बीच में चमकती हुई बिजली के साथ वर्षा की बोछारों को देखकर मन आनंद-विभोर हो उठता है| घनघोर वर्षा से वातावरण और अधिक सुखमय हो जाता है| सूर्य अपने साथ एक नया गौरव लिए आकाश में चमकने लगता है और यह दिखाने के लिए की वर्षा ऋतू से उसका मन कितना प्रसन्न हैं, वह अपनी किरणों से आकाश में इन्द्रधनुष बनता है| वह कभी बादलों की ओट में छिप जाता है, तो कभी उसकी किरणें बादलों को चीर कर धरती पर पहुँचती हैं| इस प्रकार सूर्य मानों आँख-मिचौली का खेल रहा हो|

आकाश के बाद धरती पर नजर दौड़ाओ| वह उससे भी अधिक खुशहाल दिखाई देती है| उसके जलते हुए शरीर को मानो ठण्डक प्राप्त होती हैं| चारों तरफ हरियाली छाई रहती है और पेड़ खुशी से झुम उठते हैं|

इस प्रकार हम देखते है कि वर्षा सुखदायी है, लेकिन इसमें होनेवाली कुछ हानियाँ भी हैं, जैसे नदियों में बाढ़ आ जाना| इसमें गाँव के गाँव डूब जाते हैं| जन-धन की हानि होती है| अधिक वर्षा से खेत सड़ जाते हैं, बजली बंद हो जाती हैं| आवागमन बन्द हो जाता है| कही-कही तो महामारियाँ भी फैल जाती हैं|

अन्त में हम निर्णय पर पहुँचते हैं कि हानियों को छोड़कर वर्षा ऋतू मनुष्य और पशुओं के लिए वरदान है, साथ-साथ धरती, आकाश और सागरों को भी वह एक नये रंग और उमंग से भर देती है| हमारे कृषि-प्रधान देश के लिए तो वर्षा ऋतू अत्यंत महत्त्वपूर्ण है|