Essay Kids: विज्ञान से लाभ-हानि हिंदी निबंध

Essay Kids
Showing posts with label विज्ञान से लाभ-हानि हिंदी निबंध. Show all posts
Showing posts with label विज्ञान से लाभ-हानि हिंदी निबंध. Show all posts

{{ विज्ञान के लाभ-हानि हिंदी निबंध }} Hindi essay on Vigyan Ke Labh Aur Hani In Hindi | Vigyan Ke Labh Aur hani Par Nibandh

विज्ञान से लाभ-हानि हिंदी निबंध | Hindi essay on Vigyapan Ke Labh Aur Hani In Hindi | Vigyan Se Labh Aur hani Par Nibandh


Here the essay Topic is " विज्ञान से लाभ-हानि हिंदी निबंध" "Hindi essay on Vigyapan Ke Labh Aur Hani In Hindi" "Vigyan Se Labh Aur hani Par Nibandh" according to the Teachers, This Essay topic Is Very Important for Student in its Life so Here are Complete Essay On This Topic, U Can Also find other topic Essay In This Blog.....




Vigyapan Ke Labh Or hani | विज्ञान से लाभ-हानि 



विज्ञान से लाभ-हानि हिंदी निबंध | Hindi essay on Vigyapan Ke Labh Aur Hani In Hindi | Vigyan Se Labh Aur hani Par Nibandh


Here are the many essays on the topic "विज्ञान के लाभ-हानि हिंदी निबंध" "Hindi essay on Vigyan Ke Labh Aur Hani In Hindi " "Vigyan Se Labh Aur hani Par Nibandh" choose the essay according to your need, therefore all the essay are in the form of small, medium, and long, manner :-

Essay :- 1 |  विज्ञान से लाभ-हानि  हिंदी निबंध | Vigyan Se Labh Aur Hani


विज्ञान का अर्थ है विशेष ज्ञान। मनुष्य ने अपनी आवश्यकताओं के लिए जो नए-नए आविष्कार किए हैं, वे सब विज्ञान की ही देन हैं। आज का युग विज्ञान का युग है। विज्ञान के अनगिनत आविष्कारों के कारण मनुष्य का जीवन पहले से अधिक आरामदायक हो गया है।

मोबाइल, इंटरनेट, ईमेल्स, मोबाइल पर 3जी और इंटरनेट के माध्यम से फेसबुक, ट्‍विटर ने तो वाकई मनुष्य की जिंदगी को बदलकर ही रख दिया है। जितनी जल्दी वह सोच सकता है लगभग उतनी ही देर में जिस व्यक्ति को चाहे मैसेज भेज सकता है, उससे बातें कर सकता है। चाहे वह दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न हो।

यातायात के साधनों से आज यात्रा करना अधिक सुविधाजनक हो गया है। आज महीनों की यात्रा दिनों में तथा दिनों की यात्रा चंद घंटों में पूरी हो जाती है। इतने द्रुतगति की ट्रेनें, हवाई जहाज यातायात के रूप में काम में लाए जा रहे हैं। दिन-ब-दिन इनकी गति और उपलब्धता में और सुधार हो रहा है।

चिकित्सा के क्षेत्र में भी विज्ञान ने हमारे लिए बहुत सुविधाएं जुटाई हैं। आज कई असाध्य बीमारियों का इलाज मामूली गोलियों से हो जाता है। कैंसर और एड्‍स जैसे बीमारियों के लिए डॉक्टर्स और चिकित्सा विशेषज्ञ लगातार प्रयासरत हैं। नई-नई कोशिकाओं के निर्माण में भी सफलता प्राप्त कर ली गई है।

सिक्के के दो पहलुओं की ही भांति इन आविष्कारों के लाभ-हानि दोनों हैं। एक ओर परमाणु ऊर्जा जहां बिजली उत्पन्न करने के काम में लाई जा सकती है। वहीं इससे बनने वाले परमाणु हथियार मानव के लिए अत्यंत विनाशकारी हैं। हाल ही में जापान में आए भूकंप के बाद वहां के परमाणु रिएक्टर्स को क्षति बहुत बड़ी त्रासदी रही।

अत: मनुष्य को अपनी आवश्यकता और सुविधानुसार मानवता की भलाई के लिए इनका लाभ उठाना चाहिए न कि दुरुपयोग कर इनके अविष्कारों पर प्रश्नचिह्न लगाना चाहिए।


Essay :- 2 |  विज्ञान से लाभ-हानि  हिंदी निबंध | Vigyan Se Labh Aur Hani

विज्ञान हर नए अनुसंधान के साथ मानव जीवन को अधिक सरल बनाता चला जा रहा है। आज विज्ञान के बढ़ते चहुंओर विकास के कारण मानव दुनिया के हर क्षेत्र में अग्रसर दिखाई दे रहा है। मानव ने विज्ञान की सहायता से पृथ्वी पर उपलब्ध हर चीज को अपने काबू में कर लिया है। विज्ञान की सहायता से हम ऊंचे आसमान में उड़ सकते हैं व गहरे पानी में सांस ले सकते हैं। 

विज्ञान के बढ़ते हुए विकास के कारण ही हम चंद्रमा से लेकर मंगल ग्रह में पहुंच पाए हैं। हाल ही में भारत के मंगलयान का सफलता पूर्वक मंगल की कक्षा में पहुंचना मानव की विज्ञान के क्षेत्र में बढ़ रही प्रगति का उदाहरण है। पुरातन काल में जो चीजें असंभव सी प्रतीत होती थी। विज्ञान के बढ़ते उपयोग के कारण अब वह साधारण सी महसूस होती हैं।

चिकित्सा के क्षेत्र में :  विज्ञान के नए नए शोधों के चलते मानव हर दिन एक नई मुसीबत से छुटकारा पा लेता है। 20 साल पहले मलेरिया जहां जानलेवा बीमारी मानी जाया करती अब विज्ञान की प्रगति के साथ मलेरिया एक आम बीमार बनकर रह गई हैं। 
विज्ञान ने चिकित्सा व्यवस्था में बहुत प्रगति कर ली है। पिछले सालों से लाइलाज बीमारी मानी जा रही एड्स पर भी वैज्ञानिकों ने धीरे-धीरे पकड़ बनाना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि नई चिकित्सा पद्यति के चलते अब एड्स की पकड़ कमजोर पड़ने लगी है। और माना जा रहा है कि निकट भविष्य में इस जानलेवा बीमारी का जड़ से खात्मा हो जाएगा।

यातायात के क्षेत्र में : आज विज्ञान यातायात के क्षेत्र में दिन दूना और रात चौगुना तरक्की कर रहा है। कहां पहले एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए दिनों लग जाते थे। अब हवाई जहाज और तेज रफ्तार की ट्रेनों के दौर में पलक झपकते एक जगह से दूसरी जगह पहुंचा जा सकता है।  
जहां पहले आम लोगों के लिए ज्यादा किराया होने हवाई यात्रा करना मात्र एक सपना हुआ करता था। आज बदलते दौर के साथ आम लोग भी हवाई यात्रा

का किराया वहन कर पाते हैं और हवाई यात्रा का आनंद उठा पाते हैं। पिछले दस सालों में भारत के लगभग हर घर में कार पहुंच गई है जो विज्ञान की प्रगति को सीधे तौर पर बयां करती है। 
संचार के क्षेत्र में : ऑनलाइन न्यूजपेपर, ऑनलाइन न्यूजसाइट पर एक क्लिक पर खबरों का संसार मौजूद है। वैश्वीकरण के इस दौर में दुनिया के चप्पे-चप्पे की खबर हम अपने मोबाइल की एक बटन दबाते ही जान लेते हैं। फेसबुक, ट्विटर, वाट्सऐप के सहारे चाहे हम अपने सगे संबंधियों से कितने ही दूर क्यों न हों। पर इन सबके माध्यम से अब हम उनसे 24 घंटे जुड़े रह सकते हैं।              
           
उपसंहार : इस प्रकार विज्ञान के नित नए अविष्कार हमारे जीवन में रोज चमत्कार उत्पन्न कर रहे हैं। हर दिन एक नई खोज, नए उत्पाद से हमारा परिचय होता है जो हमारे जीवन की जटिलता को सरल बना रहे हैं। 


Essay :- 3 |  विज्ञान से लाभ-हानि  हिंदी निबंध | Vigyan Se Labh Aur Hani


विज्ञान आधुनिक युग की देन है| आज विज्ञान के कारण हमारे बहुत से काम शीघ्र और सुविधापूर्वक हो जाते हैं| पिछले जमाने में औरत घर में खुद हाथ से चक्की पर आटा पिसती थीं, कुएँ से पानी भारती थीं, पुरुष खेतों में हल जोतते थे, मिट्टी के बर्तन बनाते थे| पर अब कितना परिवर्तन हो गया है| क्या आपके घर में स्वयं चक्की चलाकर आटा पिसा जाता है ? कुएँ पर पानी भरने जाना पड़ता है ? नहीं हमारे घर में नल हैं, बिजली की चक्की पर आटा पिसा जाता है और अब तो खेतों में ट्रक्टर का उपयोग होने लगा है| गर्मी से छुटकारा पाने के लिए बिजली का पंखा, मनोरंजन के लिए रेडियो, टेलीविजन और फिल्मे हैं| यात्रा के लिए बसें, गाड़ियाँ, हवाई जहाज और पानी के जहाज हैं| आवागमन के इन साधनों से हमें बहुत दूर नहीं लगते| चाँद पर पहुँच कर तो मनुष्य ने अपनी बुद्धि की श्रेष्ठता का प्रमाण दिया है| आज अंतरिक्ष आकाश का रहस्य जानने के लिए हम प्रयत्नशील हैं|


विज्ञान से केवल मनुष्य की ही उन्नति नहीं हुई है बल्कि एक्स-रे नामक किरणों की खोज कर के तथा अनेक प्रकार से चिकित्सा-शास्त्र में परिवर्तन लाकर रोगों का निदान करने में भी क्रान्तिकारी परिवर्तन हुए हैं| मलेरिया, तपोदिक और चेचक जैसे भयानक रोगों पर अब नियन्त्रण कर लिया है| कैंसर पर खोज चालू है| अन्य नये-नये रोगों पर अब नियन्त्रण कर लिया है| अन्य नये-नये रोगों को दूर करने के लिए विज्ञान बढ़ रहा है|

विज्ञान से मनुष्य को आत्मविश्वास और बल मिला है, यह बात ठीक है लेकिन दूसरी तरह विज्ञान जिन किरणों से कलंकित हो रहा है, वे हैं विध्वसंक बम, जहरीली गेस आदि जिनके कारण विश्व-शान्ति भंग हो जाती है| एटम की मारक और संहारक शक्ति बेजोड़ है| यह दोष विज्ञान का है, यह कहना गलत है, बल्कि दोष उन लोगों का है, जो इसका दुरूपयोग करते हैं| विज्ञान के प्रति हमारे ध्येय यह होना चाहिए कि हम इसका उपयोग विश्व के नाश के लिए नहीं बल्कि उसके निर्माण के लिए करें| भारत सरकार की यही घोषित नीति हैं|

Essay :- 4 |  विज्ञान से लाभ-हानि  हिंदी निबंध | Vigyan Se Labh Aur Hani


विज्ञान से लाभ या हानि


जीवों में मानव ने सर्वाधिक प्रगति की है और आज समस्त ब्रह्मांड को अपने सन्मुख नतमस्तक कराया है। प्रकृति के गूढ़तम रहस्यों को जानने में मानव ने सफलता अर्जित की है। ये सभी विज्ञान और विज्ञान में मानव की दिलचस्पी से ही संभव हो पाया है।

विज्ञान की प्रगति ने मानव में नवचेतना का संचार किया है। आज मानव मुश्किल से मुश्किल और अत्यन्त खतरनाक कामों को भी करने से नहीं कतरा रहा है।

 अब यह प्रश्न उठता है कि विज्ञान से लाभ हुआ है या हानि ?

 जैसा कि हम जानते हैं कि हर किसी चीज का अच्छा और बुरा दोनों ही पहलू होता है, अर्थात् यदि कोई चीज हमें सुख दे सकती है तो कभी दुख का कारण भी बन सकती है। सर्वप्रथम हम विज्ञान से लाभों का आंकलन करें तो पाते हैं कि हमारे रोजमर्रा के कार्यकलापों और विकास में विज्ञान ने अहम भूमिका निभाई है। चाहे भोजन पकाना हो, शिक्षा की बात हो अथवा अन्य कामकाज की बात हो, हर जगह वैज्ञानिक उपकरणों का प्रयोग होता दिखाई देगा। बिना टेलिफोन, बिजली, टी0वी0, कम्प्यूटर, वाहन आदि के हमारी जिन्दगी कैसी होगी यह सोचकर भी किसी का मन दहल उठेगा? इन साधनों ने हमारी जिन्दगी को अत्यन्त सुलभ बना दिया है। आज विश्व के हर कोने के लोग परस्पर किसी न किसी रूप में एक-दूसरे से जुड़ गए हैं। संसार में होने वाली हर गतिविधियों से हम अनभिज्ञ नहीं रहते।

 अपितु, विज्ञान के दुष्प्रभावों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता! विज्ञान ने हमारे जीवन को सुलभ बनाने के साथ ही नाना प्रकार के रोग, प्रदुषण और खतरे पैदा किये हैं। नाभिकीय और परमाण्वीय प्रयोगों तथा औद्योगिक गतिविधियों के कारण प्रदुषण विकराल रूप धारण कर चुकी है। पेयजल, वायु और भूमि प्रदुषण से हमारे अस्तित्व पर संकट के बादल छाने लगे हैं। अनेक प्रकार के वन्य जीव-जंतु एवं वन्य प्रजातियाँ  या तो विलुप्त हो गयी हैं या विलुप्ति के कगार पर है। अत्यधिक वैज्ञानिक गतिविधियों ने संसार के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा तथा तापमान में विषमता लायी है।

 अतः यह कहना अत्योशक्ति न होगा कि विज्ञान ने जितना हमें दिया है, उतना हमसे लिया भी है। प्रगति अपने नैसर्गिक सौन्दर्य  से वंचित हो रही है। अतः हमें और अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं को विज्ञान के सीमित प्रयोग को प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके। इस प्रकार हम विज्ञान तथा प्रकृति दोनों का लाभ उठा सकेंगे।



विज्ञान से लाभ-हानि हिंदी निबंध | Hindi essay on Vigyapan Ke Labh Aur Hani In Hindi | Vigyan Se Labh Aur hani Par Nibandh


Here are the many essays on the topic "विज्ञान के लाभ-हानि हिंदी निबंध" "Hindi essay on Vigyan Ke Labh Aur Hani In Hindi " "Vigyan Se Labh Aur hani Par Nibandh" choose the essay according to your need, therefore all the essay are in the form of small, medium, and long, manner :-


Here the essay Topic is " विज्ञान के लाभ-हानि हिंदी निबंध" "Hindi essay on Vigyapan Ke Labh Aur Hani In Hindi" "Vigyan Se Labh Aur hani Par Nibandh" according to the Teachers, This Essay topic Is Very Important for Student in its Life so Here are Complete Essay On This Topic, U Can Also find other topic Essay In This Blog.....