Essay Kids: मेरे प्रिय अध्यापक पर निबंध

Essay Kids
Showing posts with label मेरे प्रिय अध्यापक पर निबंध. Show all posts
Showing posts with label मेरे प्रिय अध्यापक पर निबंध. Show all posts

Essay On Teacher In Hindi | मेरे प्रिय अध्यापक पर निबंध

Essay On Teacher In Hindi | मेरे प्रिय अध्यापक पर निबंध 


My Favorite Teacher |  मेरे प्रिय अध्यापक


अपने छात्रजीवन में मुझे अनेक अध्यापकों से स्नेह तथा मार्गदर्शन मिला है, लेकिन इन सबमे सुरेन्द्र शर्मा मेरे प्रिय अध्यापक रहे है ! सचमुच उनके जेसा अपार ज्ञान, असीम स्नेह और प्रभावशाली व्यक्तित्व बहुत कम अध्यापकों में मेने पाया है !

शर्माजी का कद लम्बा और रंग गोरा है ! उनकी आँखे चमकीली है ! उनकी आवाज गंभीर, स्पष्ट और प्रभावशाली है ! उनका शरीर फुर्तीला और स्वस्थ है ! वे हमेशा तेज चल से चलते है ! वे प्राय: सफ़ेद धोती कुरता अथवा सफारी सूट पहनते है !

आज के कई अध्यापक अपने पद को केवल अर्थप्राप्ति का साधन मानते है और विद्यार्थीयों के सामने किताबों के पन्ने पलट देने को ही पढाना समझते है ! मनो सच्चे ज्ञान-दान और चरित-निर्माण से उन्हें कोई मतलब ही न हो ! लेकिन शर्माजी के बारे में यह बात नहीं है ! वे अध्यापक पद के गौरव और उसकी जिम्मेदारी को भली-भांति समझते है और अपने कर्तव्यों का पूर्ण रूप से निर्वाह करते है !

शर्माजी विद्वान व्यक्ति है ! उनका ज्ञानभंडार अथाह है ! विज्ञानं, गणित और समाजशास्त्र में भी उनकी रूचि कम नहीं है ! अंग्रजी व्याकरण वे इस प्रकार समझाते है की साडी बातें कक्षा में ही कंठस्त हो जाती है हिंदी भाषा में भी उनका पूर्ण आधिकार है ! कोई भी विद्यार्थी अपनी शंका, बिना किसी भय और हिचकिचाहट के उनके सामने रख सकता है और उसका उचित समाधान प्राप्त कर सकता है !

शर्माजी खेल-कूद में भी बहुत रूचि लेते है ! वे विद्याथियों के साथ खेल में भाग लेते है ! नाटक, चर्चा-गोष्टी, चित्र-प्रतियोगिता, निबंध-प्रतियोगिता आदि में वे विद्याथियों का मार्गदर्शन करते है और उन्हें समय-समय पर विविध क्षेत्रोँ में प्रगति करने के लिए प्रोत्साहित करते रहते है ! हमारे विद्यालय का ऐसा कई कार्यक्रम नहीं जिसमे शर्माजी का योगदान न हो !

शर्माजी विद्यालय को एक परिवार मानते है ! सभी विद्याथियों को उनका प्यार मिलता है ! उन्हें क्रुध्द होते कभी किसी ने नहीं देखा, फिर भी अनुशासन के वे बहुत हिमायती है ! पढाई में कमजोर छात्रों पर उनकी ममतामयी द्रष्टि रहती है ! परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों कोण वे स्नेह से ढ़ाढ़स बंधाते है ! सचमुच, सभी छात्र उनमे एक पिता के वात्सल्य का दर्शन करते है !

शर्माजी निरभिमानी है ! घमंड तो उन्हें छु तक नहीं गया है ! उनके चेहरे से सदा प्रसन्नता और आत्मीयता झलकती है ! उनके रहन-सहन और वेशभूषा से सादकी प्रकट होती है ! झूठ, लोभ रिशवत, ईर्ष्या आदि बुराईयों से तो वे कोसों दूर है ! यदि ऐसे शर्माजी मेरे प्रिय आध्यापक हों, तो इसमें आस्चर्य ही क्या !