Essay Kids: हमारे प्रिय नेता पर निबंध

Essay Kids
Showing posts with label हमारे प्रिय नेता पर निबंध. Show all posts
Showing posts with label हमारे प्रिय नेता पर निबंध. Show all posts

हमारे प्रिय नेता पर निबंध | Essay on Our Favorite Leader Jawaharlal Nehru in Hindi | जवाहर लाल नेहरु पर निबंध

हमारे प्रिय नेता पर निबंध | Essay on Our Favorite Leader Jawaharlal Nehru in Hindi | जवाहर लाल नेहरु पर निबंध



मेरे प्रिय नेता -जवाहरलाल नेहरु | हिंदी निबंध | Favorite Leader Jawaharlal Nehru


'नेता' शब्द का अर्थ है ले जाने वाला| इससे स्पष्ट है कि वह वक्ति जो समाज को सही मार्ग पर ले जाये, उसे नेता कहते हैं| नेतृत्व की इच्छा तो बहुतों में होती है, पर उनकी याग्यता और गुण रखने वाले लोग बहुत कम है|

नेता सच्चे अर्थ में वही होती है जिसका जीवन निःस्वार्थ भावना से भरा होता है| वह समाज और देश के हर व्यक्ति को समझाता है| उसमें 'वसुधैव कुटुम्बकम्र' की भावना कूट-कूटकर भरी होती है| समाज-कल्याण, जन-हित उसके जीवन का उद्देश्य होती है| वह समाज में फैली हुई समस्याओं को सेवा-भावना से हल करता है|

उपर्युक्त गुण तथा अन्य कई मानवीय विशेषताएँ हम श्री. जवाहरलाल नेहरु में पाते हैं| यही कारण है कि वे मेरे में सर्वोत्तम स्थान पा चुके हैं| वे भारत माता के सपूत थे| वे महान देशभक्त थे| उनका जन्म एक अमीर परिवार में हुआ था, उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए वे विदेश में गए थे| वे चाहते तो ऐश-आराम का जीवन बिता सकते थे क्योंकि वे सम्पन्न पिता के इकलौते पुत्र थे| भौतिक ऐश्वर्य और व्यक्तिगत स्वार्थ को भूलकर उन्होंने देश-सेवा को ही जीवन का मुख्य उद्देश बनाया| वे देश के लोगों को परंतत्रता की जंजीर से छुड़ाकर देश में स्वतंत्रता लाना चाहते थे| उन्हें गांधी जैसे महान नेता का मार्गदर्शन मिला था| देश को स्वतंत्र बनाने में जवाहरलाल नेहरु का काफी बड़ा हाथ है|

नेहरु जी स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे| वे जन-जन के प्यारे थे| वे इस समय हमारे बीच नहीं है तथापि वे सबके ह्रदय में बसे हुए हैं| जब तक वे प्रधानमंत्री के पद पर थे, समाज और देश की उन्नति के लिए अनेक कार्य करते रहे| पंचवर्षीय योजनओं द्वारा उनके नेतृत्व में उद्योग, विज्ञान और शिक्षा के क्षत्र में पर्याप्त उन्नति हुई|

प. नेहरु बड़े दृढ़-प्रतिज्ञ थे| कार्यशीलता में विश्वास रखते थे| कर्तव्य पालन में वे बड़े कठोर थे| साथ ही उन्हें बच्चों से सहज स्नेह था| इसलिए उन्हें 'चाचा नेहरु' कहकर पुरकरते थे| उन्होंने बच्चों को इतना महत्त्व दिया की अपने जन्मदिवस को "बाल दिवस" घोषित कर दिया| अत: उनका जन्म दिवस १४ नवम्बर 'बाल-दिवस' के रूप में मनाया जाता है और इस दिन बच्चे विशेष रूप से सम्मानित होते हैं|

पंडित जवाहरलाल नेहरु देश के ही नेता नहीं थे, अन्तरराष्ट्रिय ख्याति के नेता भी थे| वे पंचशील के प्रवर्तक तथा गुट-निरपेक्षता के प्रबल समर्थक थे| उन्होंने देश के लिए जो विदेश-नीति बनाई थी वह आदर्श मानी जाती है| जो लोग उनके सिद्धान्तों से असहमत थे, वे भी उनकी विदेश-नीति के कायल हैं| वे आज के प्रगतिशील औद्योगिक भारत के शिल्पकार है|

इस प्रकार देश-भक्ति, बच्चों के प्रति अटूट-प्रेम, कर्तव्य-परायणता, अंतर्राष्ट्रीय विश्व-शांति, विश्व बन्धुत्व आदि गुणों के कारण पंडित नेहरु हमारे तथा देश के प्रिय नेता बन गये थे|