आदर्श मित्र पर निबंध | Short Essay On Best Friend in Hindi | मेरा अच्छा दोस्त पर निबंध | Adarsh mitra per nibhandh

Short Essay On Best Friend in Hindi | आदर्श मित्र पर निबंध | मेरा अच्छा दोस्त पर निबंध | Adarsh mitra per Nibandh

Here the essay Topic is "Short Essay On Best Friend in Hindi " "आदर्श मित्र पर निबंध" or "मेरा अच्छा दोस्त पर निबंध" "Adarsh mitra per Nibandh"  according to the Teachers, This Essay topic Is Very Important for Student in its Life so Here are Complete Essay On This Topic, U Can Also find other topic Essay In This Blog..

Short Essay On Best Friend in Hindi | आदर्श मित्र पर निबंध | मेरा अच्छा दोस्त पर निबंध | Adarsh mitra per Nibandh

मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है| वह समाज की इकाई होता है| उससे समाज के प्रति कुछ कर्तव्य निभाने पड़ते हैं तथा समाज के अनेक लोगों पर निर्भर रहना पड़ता है| आतएव उसके लिए एकाकी जीवन बिताना कठिन बन जाता है| उसे एक अच्छे सहयोगी की जरूरत होती है, जिससे वह विचारों का आदान-प्रदान कर सके| हमें एक आदर्श मित्र मिल जाये तो अपना बड़ा सौभाग्य समझना चाहिए|

मित्र का जीवन में होना अति आवश्यक है| वह जीवन के सुख-दुःख में हमारा साथ देता हैं, हमें बुरे रस्ते से हटाकर अच्छे मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है| वह सत्यवादी, कर्तव्यनिष्ठ, कार्य-कुशल तथा अपने व्यवहार में ईमानदारी होता है| उसमें आडम्बर की भावना नहीं रहती| उसमे दृढ़ निश्चय की भावना रही है| इन सभी गुणों का प्रभाव हमारे व्यक्तित्व पर पड़ता है| अत: हम अपने मित्र के आदेशानुसार ही कार्य करते हैं|
आदर्श मित्र हितैषी होता है| जब हम अपने जीवन में सांसारिक प्रलोभनों में फँस जाते हैं, तब हमारे अज्ञान को दूर करके वह उचित मार्ग-दर्शन द्वारा हमें प्रलोभन से बचाता है| वह जीवनोपयोगी कार्यो में मदद करके हमारे भविष्य को अज्ज्वल बनता है| कभी-कभी वह कटु वचनों या क्रोध का भी प्रयोग हमारे व्यवहार और चाल-चलन में सुधार के लिए करता है| जिस प्रकार कड़वी दवा हमारे स्वास्थ्य में सुधार लाती है, उसी प्रकार उसकी तीखी बातें हमारे दुर्गुणों को दूर कर हम में सुन्दर संस्कार भर देती हैं| आदर्श मित्र सुशील और सच्चरित्र होता है| उसके कार्य-पद्धती का अनुसरण करके हम अपने जीवन के कार्यो को नियमित बनाने हैं, एकाग्रता से कार्य करना सिखाते हैं| आदर्श मित्र के सहयोग से अपने जीवन को सुख और संतोष से भर देते हैं|

आदर्श मित्रों में किसी प्रकार का भेदभाव या ईर्ष्या की कोई बात नहीं रहती| जहाँ अविश्वास होगा, वहाँ मित्रता का निर्वाह नहीं हो सकता| जिस प्रकार आदर्श मित्र हमारे साथ अच्छा व्यवहार करता है, वैसे ही आदर्श मित्र बनने का प्रयास करना चाहिए| अगर मित्रता का प्रयोजन स्वार्थ-साधन हो, तो वह मित्रता अधिक दिन तक नहीं चल सकती| हमारा आदर्श मित्र इन बातों का विशेष ध्यान रखता है| मैं भी आदर्श मित्र बनने का ह्रदय से प्रयास करता हूँ|