भारत के प्रसिद्द स्मारक पर निबंध | Famous Monuments of India in Hindi | Bharat ke Prasiddh Smarak par Nibandh

 भारत के प्रसिद्द स्मारक पर निबंध | Famous Monuments of India in Hindi | Bharat ke Prasiddh Smarak par Nibandh 



भारत के प्रसिद्द स्मारक


ताज महल: 'ताज महल' को प्रेम के प्रतीक के रूप में स्वीकार किया जा सकता है। ताज महल को शाहजहाँ ने अपनी रानी मुमताज महल की याद में वर्ष 1631 ई० में बनवाया था। ताज महल भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में आगरा में स्थित है। इसकी गिनती विश्व के सात आश्चर्य में होती है। ताज महल का निर्माण मुग़ल सम्राट शाहजहाँ द्वारा अपनी पत्नी मुमताज महल के मकबरा के रूप में कराया गया था।

क़ुतुब मीनार: 'क़ुतुब मीनार' भारत में दिल्ली में स्थित है। क़ुतुब मीनार का निर्माण कार्य क़ुतुब-दिन-ऐबक ने 12वीं सदी में कराया था किन्तु इस मीनार को उसके उत्तराधिकारी इल्तुतमिश द्वारा पूर्ण कराया गया। यह भारत में स्थित पत्थर की सबसे ऊँची मीनार है। क़ुतुब मीनार लगभग 72 मीटर से कुछ ऊँची है और लाल रंग के बलुए पत्थर से निर्मित है। 

लाल किला: 'लाल किला' भारत में दिल्ली में स्थित है। 'रेड फोर्ट' या 'लाल किला' का निर्माण मुग़ल शासक शाहजहाँ द्वारा कराया गया था। इसके चारों ओर लगभग 30 मीटर ऊँची पत्थर की दीवार है। यमुना नदी के दाहिने किनारे पर इसका निर्माण किया गया। लाल किला की नींव का पत्थर वर्ष 1639 में स्थापित किया गया था एवं इसका निर्माण पूर्ण होने में लगभग 9 वर्ष का समय लगा। 

जामा मस्जिद: 'जामा मस्जिद' भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है। यह भारत में पुरानी दिल्ली में स्थित है। यह भारत के प्रसिद्द स्मारक लाल किला के सामने स्थित है। जामा मस्जिद का निर्माण मुग़ल सम्राट शाहजहाँ ने 17वीं सदी में दिल्ली में कराया था। इसे 'मस्जिद-ए-जहाँ नुमा' के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं कि 5000 से अधिक मजदूरों ने सात वर्ष से अधिक समय तक कार्य करके इस मस्जिद के निर्माण कार्य को पूरा किया। 

इंडिया गेट: 'इंडिया गेट' भारत का प्रसिद्द राष्ट्रीय स्मारक है। यह नई दिल्ली में स्थित है। इसे प्रसिद्ध वास्‍तुकार सर एडविन ल्‍यूटियन्‍स ने डिज़ाइन किया था। इसका निर्माण 1931 में हुआ था। 42 मीटर ऊँचा इंडिया गेट नई दिल्ली के राजपथ पर स्थित है। यह स्मारक लाल बलुआ पत्थरों से बना हुआ है। मूल रूप से अखिल भारतीय युद्ध स्मारक के रूप में जाने जाने वाले इस स्मारक का निर्माण उन 90000 ब्रिटिश भारतीय सेना के सैनिकों की स्मृति में हुआ था, 

चार मीनार: 'चार मीनार' भारत के आंध्र प्रदेश में हैदराबाद में स्थित है। चार मीनार वास्तुकला का शानदार नमूना है जो हैदराबाद शहर के केंद्र में स्थित है। इसका निर्माण कुली क़ुतुब शाह द्वारा 1591 में कराया गया था। चार मीनार, हैदराबाद के इतिहास का अभिन्न भाग है। हैदराबाद अपनी मोहक मीनार चार मीनार के लिए प्रसिद्द है। 

हवा महल: 'हवा महल' भारत के राजस्थान राज्य में जयपुर में स्थित है। इसका निर्माण 1799 में महाराजा सवाई प्रताप सिंह द्वारा कराया गया था। इसकी रूप-रेखा लाल चंद उस्ताद द्वारा तैयार की गई थी। हवा महल का निर्माण लाल एवं गुलाबी रंग के बलुआ पत्थरों से किया गया है। महल पांच मंजिल का स्मारक है जो जयपुर शहर के व्यवसायिक केंद्र में मुख्य मार्ग में स्थित है। इस महल में सैकड़ों हवादार झरोखे हैं। 

स्वर्ण मंदिर: 'स्वर्ण मंदिर' भारत के पंजाब राज्य में अमृतसर में स्थित है। यह सिख समुदाय का पवित्र स्थान है। इस मंदिर का इतिहास कहता है कि इसे कई बार तोड़ा गया और हर बार इसका पुनर्निर्माण हुआ। स्वर्ण मंदिर का निर्माण महान मुग़ल सम्राट अकबर के शासनकाल में हुआ था जो सभी धर्मों का पूर्ण आदर करता था। मंदिर के गुंबद सोने से ढके हुए हैं।