प्रसिद्द हिन्दू त्यौहार पर निबंध | Famous Hindu Festivals in Hindi | Prasiddh Hindu Tyohar par Nibandh

प्रसिद्द हिन्दू त्यौहार पर निबंध | Famous Hindu Festivals in Hindi | Prasiddh Hindu Tyohar par Nibandh 




प्रसिद्द हिन्दू त्यौहार पर निबंध



होली: 'होली' हिन्दुओं का प्रसिद्द पर्व है। यह प्रतिवर्ष फाल्गुन माह क़ी पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसे रंगों के त्यौहार के रूप में मनाते हैं। इस दिन लकड़ी क़ी होलिका बनाकर जलाया जाता है तथा प्रातःकाल रंग-बिरंगे विभिन्न रंगों से एक दुसरे को रंग कर रंगों का त्यौहार मानते हैं। सब एक दुसरे से गले लगकर उन्हें गुझिया खिलाते हैं।

दीवाली: 'दीवाली' हिन्दुओं का प्रसिद्ध त्यौहार है। दीवाली को 'दीपावली' भी कहते हैं। 'दीपावली' का अर्थ होता है - 'दीपों की माला या कड़ी'। दीवाली प्रकाश का त्यौहार है। यह हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आश्विन माह में मनाया जाता है। दीवाली में लगभग सभी घर एवं रास्ते दीपक एवं प्रकाश से रोशन किये जाते हैं।

दशहरा: 'दशहरा' हिन्दुओं का प्रसिद्द त्यौहार है। इस दिन भगवान श्री राम ने लंकापति रावण को मारकर विजय प्राप्त करी थी। इस दिन असत्य पर सत्य क़ी जीत हुई थी। इसे विजय दशमी भी कहते हैं। श्री राम क़ी लंका पर विजय के उपलक्ष्य में अयोध्या में खुशियाँ मनाई गयीं। तभी से प्रतिवर्ष रावण के पुतले बनाकर जलाया जाता है और खुशियाँ मनाई जाती हैं।

धनतेरस: 'धनतेरस' का पर्व हिन्दू कैलेण्डर के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। यह हिन्दुओं का प्रसिद्द त्यौहार है तथा इसी दिन से दिवाली के त्यौहार का प्रारंभ हो जाता है। प्रचलित कथा के अनुसार इस दिन समुद्र मंथन से आयुर्वेद के जनक भगवान् धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे।

रामनवमी: 'रामनवमी' हिन्दुओं का प्रसिद्द पर्व है। यह चैत्र माह के शुक्ल पक्ष क़ी नवमी को मनाया जाता है। इस दिन को भगवान श्री राम के जन्मदिन के रूप में मानते हैं। रामनवमी के दिन जगह-जगह घरों और मंदिरों में श्री राम क़ी पूजा-अर्चना क़ी जाती है और झांकियां सजाई जाती हैं। सभी लोग त्यौहार को हर्ष व उल्लास के साथ मानते हैं।

जन्माष्टमी: 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' हिन्दुओं का एक प्रसिद्द त्यौहार है। यह त्यौहार हिन्दू कैलंडर के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। इसे भगवान् श्री कृष्ण के जन्म दिन के रूप में मनाते हैं। जन्माष्टमी को गोकुलाष्टमी, कृष्णाष्टमी, श्रीजयंती के नाम से भी जाना जाता है। महाराष्ट्र में जन्माष्टमी दही हांडी के लिए विख्यात है। जन्माष्टमी पर कृष्ण मंदिरों में भव्य समारोह किये जाते हैं। सम्पूर्ण भारत में जगह जगह श्रीकृष्ण की झांकियां सजाई जाती हैं तथा रास लीला का आयोजन किया जाता है।

महाशिवरात्रि: 'महाशिवरात्रि' हिन्दुओं का प्रसिद्ध त्यौहार है। यह फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष क़ी त्रयोदशी को मनाया जाता है। शिवरात्रि के दिन भगवान शिव क़ी पूजा - अर्चना क़ी जाती है। भक्तगण व्रत रहकर भगवान शिव का ध्यान करते हैं तथा जल, दूध एवं फूल इत्यादि चदाते हैं।

करवा चौथ: 'करवा चौथ' का त्यौहार हिन्दुओं का प्रसिद्द त्यौहार है। यह हिन्दू कैलेण्डर के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन को 'गणेश चतुर्थी' भी कहते हैं। करवा चौथ का व्रत स्त्रियों द्वारा सौभाग्य, सुख व संतान के लिए रखा जाता है। यह सम्पूर्ण भारत में हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन स्त्रियाँ पति की दीर्घ आयु के लिए निर्जला (बिना जल का) व्रत रखकर चन्द्रमा के दर्शन के बाद ही जल ग्रहण करती हैं।

शरद पूर्णिमा: 'शरद पूर्णिमा' हिन्दुओं का प्रसिद्द त्यौहार है। शारदीय नवरात्र के बाद पड़ने वाली पूर्णिमा को 'शरद पूर्णिमा' कहा जाता है। मान्यता है कि आश्विन शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली पूर्णिमा के दिन चंद्रमा से अमृत वर्षा होती है। इस दिन रात में खीर बनाकर खुले आसमान के नीचे रखकर सुबह उसका सेवन करने से सभी रोग दूर हो जाते हैं।