{{ जीवन में कार्य का महत्त्व हिंदी निबंध }} Essay On Importance Of Hard Work In Hindi | jivan me kaam ka mehtva par nibandh in hindi

जीवन में कार्य का महत्त्व हिंदी निबंध | Essay On Importance Of Hard Work In Hindi | Essay On jivan me kaam ka mehtva 

Here the essay Topic is "जीवन में कार्य का महत्त्व हिंदी निबंध" "Essay On Importance Of Hard Work In Hindi" "jivan me kaam ka mehtva par Nibandh in Hindi " according to the Teachers, This Essay topic Is Very Important for Student in its Life so Here are Complete Essay On This Topic, U Can Also find other topic Essay In This Blog..


 Importance Of Hard Work | जीवन में कार्य का महत्त्व


{{ जीवन में कार्य का महत्त्व हिंदी निबंध }} | Essay On Importance Of Hard Work In Hindi |  jivan me kaam ka mehtva par nibandh in hindi 

Essay - 1 :- Importance Of Hard Work In Hindi | jivan me kaam ka mehtva 


हर मानव की कुछ इच्छाएँ व आवश्यकतायें होती हैं। वह सुख शान्ति की कामना करता है, दुनियाँ में नाम की इच्छा रखता है।किन्तु कलपना से ही सब कार्य सिद्ध नहीं हो जाते। इसके लिये परिश्रम करना पड़ता है। जैसे सोये हुए शेर के मुख में पशु स्वयं ही प्रवेश नही करता उसे भी परिश्रम करना पड़ता है, वैसे ही केवल मन की इच्छा से काम सिद्ध नही होते उनके लिये परिश्रम करना पड़ता है। परिशम ही जीवन की सफलता का रहस्य है।

परिश्रम के बल पर मानव अपने लक्ष्य तक पहुँच सकता है। एक आलसी व अकर्मण्य मानव कभी अपना लक्ष्य नहीं प्राप्त कर सकता।भाग्य के सहारे बैठने से कार्य सम्पन्न नहीं होते। विद्यार्थी वर्ग को भी परीक्षा में सफलता पाने के लिये अटूट श्रम करना पड़ता है।मानव परिश्रम से अपने भाग्य को बना सकता है ,कहा जाता है कि ईश्वर भी उन्ही की मदद करता है जो अपनी मदद स्वयं करते हैं।

मानव का शारीरिक व मानसिक विकास भी परिश्रम पर निरभर करता है। आधुनिक मनुष्य वैज्ञानिक यंत्रों का पुजारी बनता जा रहा है।परिश्रम की ओर से लापरवाही इसमें घर करती जा रही हैं। नैतिक पतन हो रहा है जिससे अशांति फैलती जा रही है। फलस्वरूप समाज और रष्ट्र की प्रगति के लिये भी परिश्रम आवश्यक है।

सच्चे सुख व विकास के लिये परिश्रम के महत्त्व को समझना अत्यन्त आवश्यक है।


Essay - 2 :- Importance Of Hard Work In Hindi | jivan me kaam ka mehtva 


जीवन में श्रम का विशेष महत्व है । मेहनत वह सुनहरी कुंजी है जो भाग्य के बंद कपाट खोल देती है । परिश्रम ही जीवन की सफलता का रहस्य है ।

परिश्रम का अर्थ है ‘उद्द्य्म’ अथवा ‘मेहनत’ । परिश्रम वह माध्यम है जो मनुष्य को मनोरथ की मंजिल तक पंहुचाता है । श्रम के मुख्य दो भेद होते हैं- मानसिक श्रम और शारीरिक श्रम । मनन, चिंतन, अध्ययन मानसिक श्रम है । शरीर के द्वारा किये जाने वाले शर्म को शारीरिक श्रम कहते हैं । जीवन में मानसिक और शारीरिक श्रम दोनों का अपना अपना महत्व है ।

मानव जीवन में परिश्रम की महिमा असीम है । यही राजा को रंक और दुर्बल को सबल बना देती है । परिश्रमी व्यक्ति अपना भाग्य-विधाता और समाज का निर्माता होता है । जिस देश के लोग परिश्रमी होते हैं, वह राष्ट्र उतनी अधिक उन्नति करता है । चीन, जापान, अमेरिका आदि इसके उदाहरण हैं ।

प्रकृति भी हमें परिश्रम करने की प्रेरणा देती है । चींटियाँ और मधुमखियाँ प्रकृति की प्रेरणा स्त्रोत हैं । आलस्य मनुष्य का बहुत बड़ा शत्रु है । श्रम ही जीवन है, वही मनुष्य का सच्चा मित्र है । इसलिए कहा जाता है ‘श्रममेव जयते’ ।

Essay - 3 :- Importance Of Hard Work In Hindi | jivan me kaam ka mehtva 



जीवन में कार्य करने का अर्थ हैं मेहनत लगन और ईमानदारी से अपने काम को करना| कार्य की बड़ी महिमा है बिना कार्य के जीवन का कोई मूल्य नहीं है|

कार्य करना करते रहना ही सफलता की पूंजी है| कार्य के पौधे पर ही सफलता के फूल खिलते हैं| सचमुच कार्य ही सच्ची पूजा है, कार्य ही सच्ची साधना है| किसान के कार्य से ही सबका पेट भरता है| मजदूरों के कार्य से ही कही कारखाने चलते है| चालको के कार्य से ही रेलगाड़ियाँ और विमान लाखों लोगो को दूर-दूर ले जाते है और आवश्यक वस्तुओं की हेर-फेर होती है| अस्पतालों में डाक्टरों और नर्सो का श्रम ही रोगियों को नया जीवन देता है| विद्यार्थी श्रम करके ही विद्या एवम् योग्यता प्राप्त करते है| कार्य में रत रहकर ही बड़े-बड़े वैज्ञानिकों ने अदभुत अविष्कार किए है| काम करके ही कलाकारों ने अदभुत कला की सृष्टि की है| श्रम के बल पर ही मनुष्य विज्ञान में आगे बढ़ा है, चाँद पर पहुँच सका है| सभ्यता और संस्कृति के विकास के मूल में कार्य ही है|

कार्यरहित जीवन पशु के जीवन से भी गया बिता है| आलसी और कामचोर मनुष्य बिना सिंग और पूँछ का पशु ही है| ऐसा आदमी धरती पर भार के समान है| घर, परिवार, समाज और राष्ट्र के जीवन उसका कोई महत्त्व नहीं है| काम से जी चुरानेवाले ही चोर, जेब कतरे एवम् ठग बनते हैं| ऐसे लोग समाज के कलंक हैं|

कभी भी किसी के कार्य को तुच्छ नहीं समझना चाहिए| प्रत्येक व्यक्ति ऐसा समझता है कि शायद उसके ऊपर ही सबसे अधिक कार्य का वोझ है परन्तु ऐसा कदापि नहीं है| कार्य करने वाले के पास सारी सफलताएँ खुद दौड़कर आती हैं| लगातार कार्य करने से असफलता भी सफलता में बदल जाती है| गांधीजी, नेहरूजी, लिंकन, लेनिन, न्यूटन आदि कार्य करके ही सामान्य व्यक्ति से महापुरुष बने थे| कार्य वह पारसमणी है, जिसे छूकर साधारण आदमी भी लोहे से सोना बन जाता है|

Note :- कृपया ध्यान दें: इस वेबसाइट का उद्देश्य विद्यार्थियों को नक़ल करना सिखाना नहीं है, बल्क़ि जिन विद्यार्थियों को हिन्दी निबंध लिखने में कठिनाई मेहसूस हो रही हो उनके लिए हैं | विद्यार्थियों से निवेदन है की यहाँ दिए गए निबंदो को पढ़े, समझें और अपने शब्दोँ में खुद से लिखने का प्रयास करें 


Importance Of Hard Work Quotes In Hindi | Jivan me kaam ka mehtva



  • जो श्रम से लजाता है, वह सदैव परतंत्र रहता है।
  • अवसर अक्सर कड़ी मेहनत के भेस में छिपे होते हैं, इसलिए ज्यादातर लोग इन्हें पहचान नहीं पाते।
  • मेहनत, हिम्मत और लगन से कल्पना साकार होती है।
  • आपकी कड़ी मेहनत बेकार नहीं जाती है।
  • कड़ी मेहनत के बिना जीवन हम मनुष्यों को कुछ भी नहीं देता।
  • अच्छाई और कड़ी मेहनत सम्मान द्वारा पुरस्कृत होती है।
  • सपने कोई जादू के माध्यम से वास्तविकता नहीं बन जाते है; यह पसीने, दृढ़ संकल्प और कठोर परिश्रम से वास्तविक बनते है।
  • कड़ी मेहनत कभी थकान नहीं लाती , वह संतोष लाती है।
  • बदलाव बहुत कठिन काम है।
  • कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।
  • आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत, असफलता नामक बिमारी को मारने के लिए सबसे बढ़िया दवाई है। ये आपको एक सफल व्यक्ति बनाती है।
  • परिश्रम सौभाग्य की जननी है।
  • कठोर परिश्रम सफलता की गारंटी नहीं है, लेकिन इसके बिना सफल होने का एक भी Chance नहीं है।
  • बिना कठोर परिश्रम सिर्फ परेशानियाँ बढ़ती है ख़ुशियाँ नहीं।
  • संयम और परिश्रम मनुष्य के दो सर्वोत्तम चिकित्सक हैं।
  • कड़ी मेहनत कभी थकान नहीं लाती वह संतोष लाती है।
  • मेहनत कीजिये लेकिन बिना योजना के नहीं। एक-एक कदम उठाइए। जब एक कदम उठा चुके हों तब तैयारी करें।
  • सफलता (Success) का कोई शॉर्टकट नहीं है इसके लिए कड़ी मेहनत (Hard Work) करें।
  • ध्यान केन्द्रित कर कठिन परिश्रम करना ही सफलता की असली चाभी है।
  • कठोर परिश्रम और तैयारी का नतीजा है।
  • किसी भी काम में अगर आप अपना 100% देंगे तो आप सफल हो जाएंगे।



{{ जीवन में कार्य का महत्त्व हिंदी निबंध }} | Essay On Importance Of Hard Work In Hindi |  jivan me kaam ka mehtva par nibandh in hindi 


Here the essay Topic is "जीवन में कार्य का महत्त्व हिंदी निबंध" "Essay On Importance Of Hard Work In Hindi" "jivan me kaam ka mehtva par Nibandh in Hindi " according to the Teachers, This Essay topic Is Very Important for Student in its Life so Here are Complete Essay On This Topic, U Can Also find other topic Essay In This Blog..