{{ यदि मैं भारत का प्रधान मंत्री होता पर निबंध }} Hindi Essay on Yadi mein Pradhan Mantri Hota | If I Will Prime Minister Hindi Essay | yadi me bharat ka Pradhan mantri Hota

यदि मैं भारत का प्रधान मंत्री होता पर निबंध | Hindi Essay on Yadi mein Pradhan Mantri Hota | If I Will Prime Minister Hindi Essay | yadi me bharat ka Pradhan mantri Hota

Here the essay Topic is "यदि मैं भारत का प्रधान मंत्री होता पर निबंध" "Hindi Essay on Yadi mein Pradhan Mantri Hota" "If I Will Prime Minister Hindi Essay" "yadi me bharat ka Pradhan mantri Hota" according to the Teachers, This Essay topic Is Very Important for Student in its Life so Here are Complete Essay On This Topic, U Can Also find other topic Essay In This Blog..

Pradhan mantri


यदि मैं भारत का प्रधान मंत्री होता पर निबंध | Hindi Essay on Yadi mein Pradhan Mantri Hota | If I Will Prime Minister Hindi Essay


Here are the many essays on the topic "यदि मैं भारत का प्रधान मंत्री होता पर निबंध" "Hindi Essay on Yadi mein Pradhan Mantri Hota" "If I Will Prime Minister Hindi Essay" "yadi me bharat ka Pradhan mantri Hota" choose the essay according to your need, therefore all the essay are in the form of small, medium, and long, manner :-

Essay 1 :-  यदि मैं भारत का प्रधान मंत्री होता पर निबंध | If I Will Prime Minister | yadi me bharat ka Pradhan mantri Hota


मेरी कल्पना – अगर मैं प्रधानमंत्री होता ! यदि यह कल्पना सच होती तो मैं देख का नक्शा बदल कर रख देता | मैं भारतवर्ष को मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए जी-जान लगा देता | मैं अपनी सेनाओं को इतना मजबूत बना कि कोई भी देख हमारी सीमाओं में घुसपैठ करने का विचार ही न करता | न ही अंतरराष्ट्रीय मत की इतनी अधिक परवाह करता |

मेरी विदेश निति – मैं पड़ोसी देशों के साथ मित्र्तापुण संबंध रखता | अगर पडोसी देश हरारी दोस्ती का जवाब दुश्मनी से देता तो अवश्य ही उसकी ईंट से ईंट बजा देता | मेरा सिद्धांत यही होता –

“ह्र्दय हो प्रेम लेकिन शक्ति भी कर में प्रबल हो !”

देशद्रोह की समाप्ति – आज देख के अंदर देशद्रोहियों, भरष्टाचारियों, साम्प्रदायिक शक्तियों और शोषकों का बोलबाला है | भारत के चप्पे-चप्पे में विदेशी शत्रूओं के एजेंट छाय हुए हैं | मैं प्रधानमंत्री होता, तो इसे देशद्रोहियों को कुचलकर मरवा डालता |

भरष्टाचार पर रोक – वर्तमान भारत में भरष्टाचार का बोलबाला है | पिछले वर्षो में कितने बड़े-बड़े घोटाले हुए, किंतु किसी का भी बोल बाँका नहीं हुआ | इससे भरष्टाचार में लिप्त लोगों का उत्साह दुगुना हो गया है | अगर मैं प्रधानमंत्री होता तो भरष्टाचार के विरूद्ध सखत कदम उठता | भ्रष्ट अधिकारियों को चुन-चुनकर दंड देता | ईमानदारी का व्यवहार करने वाले अधिकारयों को पुरस्कार देता |

सांप्रदायिकता पर रोक – भारत सांप्रदायिकता झगड़ो में काफी धन-बल नष्ट करता है | मेरा प्रयास होता कि सांप्रदायिक भावनाएँ न भड़कें | मैं हर प्रकार से अलाप्संख्यिकों की दुरी को कम करता | अलाप्संख्यिकों को रास्ट्रीय जीवन का अंग बनाने का प्रयास करता |

ओद्द्योगिक विकास पर बल – प्राधानमंत्री बन्ने पर मैं जनसंख्या-वृद्धि और बेरोजगारी के विरूद्ध अभियान छेड़ देता | शिक्षा, तकनीक और औधोगिक विकास के शेत्र में क्रांति ला देता | शिक्षा को रोज़गार मिलता | मैं देश के प्रतिभाशाली कलाकारों, वैज्ञानिक, खिलाडियों को पुरस्कारों से सम्मानित करता |

विदेशी संस्कृति पर रोक – आज भारत पर विदेशी संस्कृति के आक्रमण हो रहे है | महिलाओं को बाजारू संस्कृति का अंग बनाया जा रहा है | मैं इस बुरी प्रविर्ति पर रोक लगता | भारतीय संस्कृति और भारतीय मिट्टी का सम्मान बढानें के लिए हर संभव कोशिश करता |

Essay ;-  यदि मैं भारत का प्रधान मंत्री होता पर निबंध | If I Will Prime Minister | yadi me bharat ka Pradhan mantri Hota


हमारा देश भारतवर्ष एक गणतंत्र देश है | यहाँ व्यस्क मताधिकार के द्वारा कोई भी योग्य व्यक्ति जो भारत का नागरिक हो इस देश का प्रधानमंत्री बन सकता है | फिर भी भारत जैसे महान लोकतंत्र देश का प्रधानमंत्री बनना वास्तव में बहुत गर्व और गौरव की बात है | प्रधानमंत्री बनने के लिए लम्बे और व्यापक जीवन अनुभवो का राजनीतिक कार्यो और गतिविधियों का प्रत्यक्ष अनुभव रहना बहुत आवश्यक होता है | यद्दपि मेरे पास ये सब योग्यताए व अनुभव नही है फिर भी मेरे मन में बार-बार यह बात आती है कि यदि मै भारत का प्रधानमंत्री होता , तो ?

प्रधानमंत्री का दायित्व सम्भालते ही सबसे पहले में राष्ट्र की सुरक्षा की और ध्यान देता | इसके लिए मुझे देश की सैन्य शक्ति को मजबूत करना होगा | सभी भारतवासियों में एकता की भावन उत्पन्न करता | यदि मै देश का प्रधानमंत्री बन जाऊ तो उद्देश्य – विहीन शिक्षा के स्थान पर व्यावसायिक व तकनीकी शिक्षा को प्रचलित कराऊंगा | देश में बेरोजगारी, निर्धनता, अज्ञानता और अन्धविश्वास जो देश के तीव्र विकास में बाधक है, उनको हल करने का प्रयत्न करूँगा |

देश की आर्थिक स्थिति में सुधर लाने के लिए भारतीय कृषि में स्थायी सुधारो की अत्यन्त आवश्कता है, इसके बिना न तो खाद्द- समस्या का समाधान ही संभव है और न ही उद्दोग तथा व्यापार की प्रगति ही संभव है | इसलिए मै देश की कृषि को वैज्ञानिक पद्धति से बढ़ावा दूँगा |

यदि मै प्रधानमंत्री होता तो सभी तरह की निर्माण – विकास योजनाएँ इस  तरह से लागू करवाता कि वे राष्ट्रीय संसाधनों से ही पूरी हो सके | राष्ट्रीय – हितो , एकता और समानता की रक्षा, व्यक्ति के मान – सम्मान की रक्षा और नारी – जाति के साथ हो रहे अन्याय का दमन मै हरसंभव  उपाय से करता – करवाता |

यदि मै प्रधानमंत देश का प्रधानमंत्री होता तो देश के उत्थान के साथ- साथ समाज कल्याण की और विशेष ध्यान देता | दलित वर्ग , पीड़ित, अपाहिज व असहाय बन्धुओ को यथासंभव सहायता प्रदान करता | देश की प्रगति में बाधक मूल्यवृद्धि , मुनाफाखोरी , चोरबाजारी , भ्रष्टाचार और भिक्षावृति जैसी मुख्य समस्याओं को जड से समाप्त करने का प्रयत्न करता | स्व. श्रीमती इन्दिरा गांधी की  तरह पाकिस्तान के आंतकवादी रवैया के विरुद्ध कठोरता से पेश आता तथा देश की आर्थिक समृद्धि के लिए निर्वतमान प्रधान मंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की तरह निस्वार्थ  एव निष्कलंकरूप से कार्य करता | अपराधी नागरिको को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य नागरिक घोषित करता |


Essay :-   यदि मैं भारत का प्रधान मंत्री होता पर निबंध | If I Will Prime Minister | yadi me bharat ka Pradhan mantri Hota


किसी भी जनतन्त्र देश में प्रधानमंत्री का विशेष महत्त्व होता है| मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री ही सब में मुख्य होता है| उसकी दूरदर्शिता और कार्यकुशलता पर ही देश के भविष्य का आधार है |इसलिए यदि मैं अपने देश का प्रधानमंत्री होता तो अपने आपको, सचमुच बड़ा भाग्यशाली मानता, क्योंकि देश-सेवा का ऐसा अवसर और कैसे मिल सकता है|

आज हमारे देश में हजारों लोगों को पेट भरने के लिए भोजन, पहनने के लिए कपड़ा और रहने के लिए घर नहीं मिलता है| प्रधानमंत्री के नाते मैं सबसे पहले देश की जनता की इन प्राथमिक आवश्यकताओं की पूर्ति कके लिए भरसक प्रयत्न करता| मजदूरों, कारीगरों आदि के कल्याण के लिए, सर्वांगीण विकास के लिए, तथा निम्न वर्ग की दशा सुधारने के लिए मैं विशेष आयोजन करता|


हमारे देश में आज प्रांतवाद और जातिवाद पनप रहे हैं| राजनितिक क्षेत्र में भ्रष्टचार बढ़ गया है| रिश्वतखोरी , काला बाजारी, तस्करी और दंगे-फसादों की कोई सीमा ही नहीं रही| यदि मैं प्रधानमंत्री होता, तो इन बुराइयों को दूर रखने के लिए कड़े से काम लेता किसी भी हालत में देश की एकता को बनाए रखता और देश की प्रगति के लिए जी जान से प्रयत्न करता|

बेकारी और गरीबी जैसी समस्याओं को हल करने के लिए छोटे-मोटे उद्यागों को प्रोत्साहन देता| निरक्षता दूर करने के लिए मैं उचित प्रबन्ध करता, भारत वासियों के स्वास्थ्य सुधार के लिए ठोस कदम उठाता , गाँवों की प्रगति के लिए पंचायतों को विशेष अधिकार देता, समाजसुधारकों और ग्राम सेवकों को भी प्रोत्साहित करता|इसका अतिरिक्त देश में वैज्ञानिक और तांत्रिक शिक्षण के लिए ठोस आयोजन करता|

मैं भारत का प्रधानमंत्री बन कर सभी देशों के साथ सहयोग तथा मित्रता का व्यवहार रखता और गुटबन्धी से अलग रहता|परमाणु-शास्त्रोंने पर विश्व्यापी प्रतिबन्ध लगवाने का पूरा समर्थन करता| मैं विद्यालयों में फौजी तालीम अनिवार्य करता और सुरक्षा की दृष्टी से देश को आत्मनिर्भर बनता| जहाँ तक हो सके, युद्ध से दूर रहता , फिर भी अन्यायिक आक्रमणों का मुँह-तोड़ जवाब देता|

मैं स्वयं अपनी सेवा कर्तव्यनिष्ठा से एक आदर्श प्रस्तुत करने का प्रयत्न करता| मैं विरोधी पक्षों के दृष्टीकोण को समझने की पूरी कोशिश करता और देश की समस्याओं को हल करने के लिए उनका सहयोग लेता| अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को मैं उनकी योग्यता के अनुसार उचित जिम्मेदारी सौपता, उस सब के प्रति मेरा व्यवहार सहानुभूतिपूर्ण तथा निष्पक्ष होता, फिर भी किसी तरह भ्रष्टाचार मैं बरदास्त न करता| प्रधानमंत्री के नाते में अपना लक्ष्य देश को हर तरह से सुखी और समृद्ध बनाना चाहता|

काश ! मैं अपनी अभिलाषायों को पूर्ण कर पाऊँ|


Note :-   कृपया ध्यान दें: इस वेबसाइट का उद्देश्य विद्यार्थियों को नक़ल करना सिखाना नहीं है, बल्क़ि जिन विद्यार्थियों को हिन्दी निबंध लिखने में कठिनाई मेहसूस हो रही हो उनके लिए हैं | विद्यार्थियों से निवेदन है की यहाँ दिए गए निबंदो को पढ़े, समझें और अपने शब्दोँ में खुद से लिखने का प्रयास करें


यदि मैं भारत का प्रधान मंत्री होता पर निबंध | Hindi Essay on Yadi mein Pradhan Mantri Hota | If I Will Prime Minister Hindi Essay | yadi me bharat ka Pradhan mantri Hota

Here are the many essays on the topic "यदि मैं भारत का प्रधान मंत्री होता पर निबंध" "Hindi Essay on Yadi mein Pradhan Mantri Hota" "If I Will Prime Minister Hindi Essay" "yadi me bharat ka Pradhan mantri Hota" choose the essay according to your need, therefore all the essay are in the form of small, medium, and long, manner :-

Here the essay Topic is "यदि मैं भारत का प्रधान मंत्री होता पर निबंध" "Hindi Essay on Yadi mein Pradhan Mantri Hota" "If I Will Prime Minister Hindi Essay" "yadi me bharat ka Pradhan mantri Hota" according to the Teachers, This Essay topic Is Very Important for Student in its Life so Here are Complete Essay On This Topic, U Can Also find other topic Essay In This Blog..