Hindi Essay on My country "Mera Desh Bharat" | मेरा देश भारत पर निबंध

Hindi Essay on My country "Mera Desh Bharat" | मेरा देश भारत पर निबंध      


                               मेरा देश :भारत | हिंदी निबंध


भारत हमारा देश है| इसे लोग अन्य नामों से भी पुकारते हैं| कुछ लोग इसे हिन्दुस्तान कहते हैं, तो कुछ लोग इसे आर्यावर्त के नाम से भी जानते हैं| विदेशी लोग इसे इण्डिया के नाम से जानते हैं| हमारे लिए यह प्राणों से प्यारा है|

इसकी प्रकुतिक सीमा भी अपना अलग स्थान रखती है| इसके उत्तर में विश्व का सबसे ऊँचा पहाड़ हिमालय हमारा प्रहरी बन कर खड़ा है| दक्षिण में हिन्द महासागर इसके चरण धो रहा है| पश्चिम में अरब सागर इसे घेरे हुए है| पूर्व में बंगाल की खाड़ी और ब्रह्य देश स्थित हैं| इस देश का इतिहास भी सदियों पुराना है| कहा जाता है , सबसे पहले ज्ञान का सूर्य इसी देश में चमका| वैसे भी सूर्य की प्रथम किरणें इसी देश में सबसे पहले पड़ती है| कैलाश और एवरेस्ट हिमालय की सबसे ऊँची श्रेणियाँ हैं| यहाँ के बाग-बगीचे, हरे-भरे लहलहाते खेत अनायास ही मन को हर लेते है| दुनिया का स्वर्ग कश्मीर इसी देश में स्थित है| दक्षिण में समुद्र-तटों की शोभा देखते ही बनती हैं| पहले यह देश गुलाम था| मगर इसे देश के नौनिहालों ने आजादी की कीमत पहचानी और आजादी की लड़ाई शुरू की| एक बड़ी कुर्बानी देने के बाद यह देश आज से ६१ वर्ष पूरा आजाद बना| देश के सुपुतों ने बागडोर अपने हाथों में ली और आज देश को प्रगतिशील देशों की श्रेणी में खड़ा कर दिया|

हमारा देश भारत की सभ्य-संस्कृति का केंद्र सदियों से रहा है| यहीं पर श्रीराम, श्रीकृष्ण, बुद्ध, महावीर, वाल्मिकी, तुलसीदास, ज्ञानदेव, महात्मा गांधी आदि महामानव सन्त एवं महाकवि पैदा हुए और उन सभी ने अपने उपदेश, तप, योग, तथा ज्ञान के द्वारा सारे विश्व को सत्य, अहिंसा और मानवता का पाठ पढ़ाया| इसी महान् देश की धरती पर राम-कृष्ण जैसे अवतारी पुरुष पैदा हुए| हमारे देश में ज्ञानी-विज्ञानी लोग पैदा हुए और अपने योग, त्याग, तपस्या और उपदेश के द्वारा मानव का संदेश विश्व के कोने-कोने तक पहुँचाया|

हमारे देश की धरती के भीतर अनेक खनिज पदार्थ छिपे हैं| लोहा, कोयला, सोना, आदि की अनेक खानों इस देश को ऊपर में सहायक हो रही है| नदियों के ऊपर बड़े-बड़े बाँध बनाये गए है| उनकी नहरों द्वारा सिंचाई होती है| बिजली पैदा करके कल-कारखाने चलाये जा रहें हैं| इस विज्ञान की दुनियाँ में हमारा देश किसी से पीछे नहीं है| यह दिन और रात चौगुनी तक्की कर रहा है| देश की उन्नतिशील बनाने के लिए पंचवर्षीय योजनाएँ बनाई गयी है और उन योजनाओं की मदद से देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है| अणुशक्ति के क्षेत्र में हमारा देश रूस-अमरीका-जर्मनी-फ्रांस आदि देश की श्रेणी में आ पहुँचा है| हमारे देश का यही रोचक इतिहास है|

हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक देश है| इसमें हर धर्म, हर जाति, हर वर्ग एवं हर रंग के लोग सुखपूर्वक रहते है| कारण यह एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है| हमारे संविधान में समधर्म समभाव एवं मानवता की रक्षा का प्रावधान है| यही कारण है की यहाँ लोग सहयोग, संगठन, भाईचारे, की भावना के साथ मिलजुलकर रहते हैं| हमारे संविधान में जाति-पाँति, छुआछूत, रंग, वर्ण-भेद की सख्त मनाई है| इसी कारणवश हमारा भारत वर्ष धर्मनिरपेक्षआदर्श स्वतंत्र देश है|

फिल्म क्षेत्र में, साइकिल बनाने में, सैनिक शक्ति में भारत का क्रमांक विश्व में सर्व प्रथम है| इस पर हमें गौरव है|

इसकी सबसे बड़ी विशेषता पंचशील के सिद्धान्तों पर टिकी है| "जियो और जीने दो" हमारा नारा है| आध्यात्मिक ज्ञान की प्रगति बहुत ही हुई| मानव और मानव धर्म दुनिया में दोनों महान् हैं| इनकी बराबरी दुनिया का कोई धर्म नहीं कर सकता|

सचमुच हमारा देश भारत वर्ष अपनी इन्ही गुणों के आधार पर विश्व में महान् है| विश्व हमारी उपयुक्ति विशेषताओं के आधार पर हमारी विश्वशांति नीति का कायल हैं| हमारा प्यारा भारत देश हमारे लिए हमेशा पूज्य है, प्रशंसनीय है|