भारत के राष्ट्रीय चिह्न पर निबंध | Essay On National Symbols of India in Hindi | Bharat ke Rashtriya Chinh par Nibandh

भारत के राष्ट्रीय चिह्न पर निबंध | Essay On National Symbols of India in Hindi | Bharat ke Rashtriya Chinh par Nibandh 


भारत के राष्ट्रीय चिह्न


भारत का राष्ट्रीय ध्वज: 'भारत का राष्ट्रीय ध्वज' तिरंगा है। इसमें सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफ़ेद व सबसे नीचे हरा रंग है। सभी रंग बराबर अनुपात में हैं। सफ़ेद रंग की पट्टी पर झंडे के मध्य में नीले रंग का चक्र है जिसमें 24 तीलियाँ हैं। केसरिया रंग देश की ताकत एवं साहस का परिचायक है। बीच में सफ़ेद रंग की पट्टी शांति एवं सत्यता को दर्शाती है। 

भारत का राष्ट्रगान: 'भारत का राष्ट्रगान' जन-गण-मन है। यह मूल रूप में रबिन्द्रनाथ टैगोर द्वारा बंगाली भाषा में लिखा गया था। जन-गण-मन का हिंदी अनुवाद संविधान सभा द्वारा भारत के राष्ट्र गान के रूप में 24 जनवरी 1950 को अंगीकृत किया गया। 'जन-गण-मन' प्रथम बार 27 दिसंबर 1911 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया। 

भारत का राष्ट्रीय गीत: 'भारत का राष्ट्रीय गीत' बन्दे मातरम् है। इस गीत की रचना बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा संस्कृत में की गई थी। इसे भारत के राष्ट्रीय गान जन-गण-मन के बराबर का दर्जा प्राप्त है। वन्दे मातरम प्रथम बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1896 के सत्र में गाया गया था। 

भारत का राष्ट्रीय प्रतीक: 'भारत का राष्ट्रीय प्रतीक' अशोक द्वारा बनवाये गए सारनाथ शेर राजधानी से लिया गया है। सारनाथ भारत देश के उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी के निकट है। भारत के राष्ट्रीय प्रतीक में चार एशियाई शेर एक दूसरे के विपरीत दिशा में चारो दिशाओ की सुरक्षात्मक मुद्रा में है। 

भारत का राष्ट्रीय पशु: 'भारत का राष्ट्रीय पशु' बाघ है। इसका शरीर काफी मजबूत होता है। बाघ का रंग पीला/ हल्का भूरा होता है जिस पर काली धारियां होती हैं। इसकी पूंछ लम्बी होती है। इसके चार पैर होते हैं। इसके दांत बड़े एवं पैने होते हैं। इसके पंजों में नुकीले नाख़ून होते हैं। 

भारत का राष्ट्रीय पक्षी: 'भारत का राष्ट्रीय पक्षी' मोर है। यह एक बड़ा पक्षी है एवं इसके आकर्षक रंगीन पंख काफी लम्बे होते हैं। मोर के सर पर मुकुट जैसी खूबसूरत कलंगी होती है। इसकी लम्बी गर्दन पर सुन्दर नीला मखमली रंग होता है। यह भारत के सभी क्षेत्रों में पाया जाता है। 

भारत का राष्ट्रीय फूल: 'भारत का राष्ट्रीय फूल' कमल है। इसे वैज्ञानिक रूप से 'Nelumbo Nucifera' के नाम से जानते हैं। यह एक पवित्र फूल के रूप में जाना जाता है। प्राचीन भारत की कला में इसको बखूबी प्रयोग किया गया है। कमल अति प्राचीन समय से ही भारतीय संस्कृति का प्रतीक रहा है। 

भारत का राष्ट्रीय फल: 'भारत का राष्ट्रीय फल' आम है। यह एक गूदेदार फल होता है जो वैज्ञानिक दृष्टि से मैग्नीफेरा नामक प्रजाति से सम्बन्धित है। आम में विटामिन ए, सी एवं डी होता है, इसीलिए इसे 'फलों का राजा' भी कहते हैं। भारत में आम की सौ से भी अधिक किस्म (विविधता) उपलब्ध हैं। 

भारत का राष्ट्रीय वृक्ष: 'भारत का राष्ट्रीय वृक्ष' बरगद है। इसे कई बार भारतीय बरगद के रूप में भी जाना जाता है। इसे 'वट' वृक्ष के नाम से भी जाना जाता है। बरगद का पेड़ अपनी टहनियों से लटकती जड़ों के कारण अति शीघ्र विशालकाय हो जाता है। बरगद के पेड़ की पत्तियां बड़ी एवं हरे रंग की होती हैं। 

भारत का राष्ट्रीय खेल: 'भारत का राष्ट्रीय खेल' हॉकी है। हॉकी एक खेल होता है जिसमें दो टीम एक-दूसरे के विरुद्ध खेलती हैं एवं हॉकी स्टिक की मदद से विरोधी के खेमे में गेंद गोल में डालकर गोल करने का प्रयास करती हैं। हॉकी के वर्तमान में अनेक प्रकार हैं, यथा- फील्ड हॉकी, आइस हॉकी, रोलर हॉकी, स्लेज हॉकी और स्ट्रीट हॉकी। 

भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर: 'भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर', शक कैलेंडर है। इसे भारत में आधिकारिक रूप से 22 मार्च 1957 को अंगीकृत किया गया। भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर शक सम्वत पर आधारित है जिसका प्रथम माह चैत्र है। सामान्य वर्ष 365 दिन का होता है। चैत्र का माह सामान्य वर्ष में 22 मार्च को प्रारंभ होता है