हमारे विद्यालय का चपरासी पर निबंध | Essay On My School Peon in Hindi | Hamare Vidyalaya ka Chaprasi Par Nibhandh
Here the essay Topic is "हमारे विद्यालय का चपरासी पर निबंध" "Essay On My School Peon in Hindi" or "Hamare Vidyalaya ka Chaprasi Par nibhandh" according to the Teachers, This Essay topic Is Very Important for Student in its Life so Here are Complete Essay On This Topic, U Can Also find other topic Essay In This Blog..
![]() |
| School peon |
हमारे विद्यालय का चपरासी पर निबंध | Essay On My School Peon in Hindi | Hamare Vidyalaya ka Chaprasi Par Nibhandh
पाठशाला एक ऐसा पवित्र स्थान हैं , जहाँ विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों का ज्ञान दिया जाता है| वहाँ जीवनोपयोगी बातें भी सिखाई जाती है ताकि विद्यार्थी अपने भावी जीवन में सफल नागरिक बनें, जीवन में ऊँचे-ऊँचे पद पाकर देश के कर्णधार बनें|
पाठशाला में तरह-तरह के कर्मचारी होते हैं| प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षकाएँ, कार्यालय के लिए क्लर्क तथा अन्य छोटे-मोटे कार्यो के लिए चपरासी होते हैं|
हमारी पाठशाला में सब मिलाकर दस चपरासी हैं| इनमें केशव नामक बड़े चपरासी का स्वाभाव बड़ा मीठा हैं| वह इस पाठशाला में २५ वर्षो से कार्य रहा है| वह विद्यालय की सभी कार्य-विधियों से भली-भाँति परिचित है| वह अपनी वफादारी और कार्यकुशलता के कारण बहुत लोकप्रिय है| स्कूल का प्रत्येक विद्यार्थी उसका नाम जानता है| हर महत्वपूर्ण दिन या उत्सव पर केशव की जरुरत पड़ती है| उसे मालूम है, कौन-सी चीज कहाँ रखी है|
वह पाठशाला के पास ही एक कमरे में रहता है| उसका वेतन अधिक नहीं है| अत: छोटे-मोटे अतिरिक्त कार्य कर कुछ आमदनी कर लेता है| वह पाठशाला के अन्य सभी चपरासियों का मार्ग-दर्शन करता है| उनमें काम का बाँटवारा करता है| वह हमेशा पाठशाला में समय से पहले हाजिर हो जाता है| पाठशाला छुटने के बाद साफ-सफाई आदि के कार्य का निरिक्षण करके अपने घर लौटता है| वह बड़ा कर्तव्य-पारायण है|
केशव पाठशाला का विश्वस्त चपरासी है| उसके ऊपर जिम्मेदारी के काम हैं| हजारों रुपये बैंक या सरकारी खजाने में पहुँचता है| बहुत से शिक्षक भी काम लेते है पर हिसाब-किताब में वह एक पैसे की भूल नहीं करता|
अध्यापकों और विद्यार्थियों के साथ उसका व्यवहार बहुत अच्छा है| इसलिए छात्र और अध्यापक भी उसका सम्मान करता हैं| अपने मातहत चपरासियों के प्रति भी उसका व्यवहार बड़ा मधुर है| इस प्रकार केशव चपरासी होते हुए भी हमारी पाठशाला रूपी परिवार का एक मुख्य सदस्य बन गया है|
Note :- कृपया ध्यान दें: इस वेबसाइट का उद्देश्य विद्यार्थियों को नक़ल करना सिखाना नहीं है, बल्क़ि जिन विद्यार्थियों को हिन्दी निबंध लिखने में कठिनाई मेहसूस हो रही हो उनके लिए हैं | विद्यार्थियों से निवेदन है की यहाँ दिए गए निबंदो को पढ़े, समझें और अपने शब्दोँ में खुद से लिखने का प्रयास करें