मेरे प्रिय शिक्षक पर निबंध | Essay on My Favourite Teacher on in Hindi | Mere Priya Shikshak Par Nibhandh

मेरे प्रिय शिक्षक पर निबंध | Essay on My Favourite Teacher on in Hindi | Mere Priya Shikshak Par Nibhandh

Here the essay Topic is "मेरे प्रिय शिक्षक पर निबंध" "Essay on My Favourite Teacher on in Hindi" "Mere Priya Shikshak Par Nibhandh" according to the Teachers, This Essay topic Is Very Important for Student in its Life so Here are Complete Essay On This Topic, U Can Also find other topic Essay In This Blog..

Teacher | शिक्षक


मेरे प्रिय शिक्षक पर निबंध | Essay on My Favourite Teacher on in Hindi | Mere Priya Shikshak Par Nibhandh


हमारे विद्यालय में महिला एवं पुरुष बहुत से शिक्षक हैं| सभी अपने-अपने विषय के माहिर है| सभी अपने-अपने कालांश में वर्ग में ठीक समय पर उपस्थित होते हैं और बच्चों को अच्छी तरह अपने विषय का समुचित ज्ञान देते हैं| हमारा विद्यालय बम्बई शहर का एक आदर्श विद्यालय है| इस विद्यालय की परीक्षा -फल हर वर्ष सौ प्रतिशत आता है| यह चमत्कार सिर्फ शिक्षकों के प्रयत्न का ही फल है| हमारे विद्यालय में करीब पचास शिक्षक-शिक्षिकाएँ हैं| उनमें से मुझे ज. रा. नायक साहब अधिक अच्छे लगते हैं|

श्री.ज.रा.नायक साहब इंग्लिश के शिक्षक है| वे इंग्लिश के एम. ए. हैं| वे आठवीं से दसवीं तक विद्यार्थियों को सिखाते हैं| वे धोती और जाकिट पहनते हैं| सिर पर गांधी टोपी और पाँव में कोल्हापुरी पहनते हैं| उनके कपड़ो की क्रीज हमेशा कड़क रहती है| वे स्वछता एवं सादगी के बड़े ही भक्त हैं| उनके आचार-विचार एवं स्वाभाव से उन्हें कोई इंग्लिश शिक्षक नहीं कह सकता| अंग्रेजी शिक्षक होते हुए हिन्दुस्तानी लिबास ही पसंद करते हैं| वे बड़े विनम्र एवं मृदुभाषी हैं| उनके व्यक्तित्व को देखकर कोई भी उन्हें भारत माता का सच्चा सपूत एवं भारतीय सभ्यता-संस्कृति का पुजारी कह सकते हैं| यदि उन्हें कोई नमस्कार या गुड मोर्निंग या गुड इवनिंग कहता है, तब वे दोनों हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए 'नमस्कार' शब्द का उच्चारण करते हुए उनका अभिवादन करते हैं| अपने इन्हीं गुणों के कारण वे पूरे विद्यालय में आदर्श एवं प्रिय शिक्षक माने जाते हैं| वे अपने समय के बड़े पाबन्द हैं| विद्यालय शुरू हुआ, घंटी बजी कि वे अपने वर्ग में उपस्थित हुए| वे बड़े ही अनुशासनप्रिय हैं| उनके वर्ग में सभी छात्र एवं छात्राएँ शांत भाव से दत्त-चित्त होकर सबक सीकते हैं| अगर कोई छात्र उद्दणडता करता है तब वे उसे सिर्फ वर्ग के बहार खड़ा कर देते हैं| इसके आलावा अन्य किसी प्रकार का दंड उसे नहीं देते| जब उनका कालांश समाप्त होता है तब उसे अपने पास बुला कर प्यार से उद्दणडता न करने की सीख देते हैं|

उनके सिखाने का तरीका भी बड़ा ही रोचक होता है| सर्व प्रथम वे वर्ग के समक्ष मेज के निकट खड़े होकर पाठ का वाचन करते हैं| बाद में उस पाठ में आये हुए कठिन शब्दों का अर्थ श्यामपट पर लिख देते हैं| बड़े एवं हेतुलाक्षी प्रश्नों को श्यामपट पर लिख कर उनका सही और सरल उत्तर बच्चों को समझाते हैं| इंग्लिश व्याकरण के वे अच्छे जानकर हैं | विद्यार्थी और शिक्षक भी व्याकरण के कितने प्रश्न हल करने उनके पास आते हैं| वे मुस्कराते हुए उनके प्रश्नों का हल बता देते हैं| जब कभी वे अंग्रेजी कविता पढ़ाते हैं| तो देखते ही बनता हैं| उनके सुस्वर वाचन से अनायास ही विद्याथियों का ध्यान उनकी और खिंच जाता है| कविता का भावार्थ बड़े ही रोचक ढंग से बच्चों को बनाते हैं| उनके वर्ग में पूरी शांति छाई रहती है| अध्यापन-कला में माहिर होने के कारण महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें स्वर्ण-पदक प्रदान किया है| विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री. देसाई तथा अन्य शिक्षक-वर्ग उन्हें विशेष सम्मान देते हैं| उनकी अच्छाइयों का अन्त ही नहीं है, ऐसा जान पड़ता है की वे जन्मजात शिक्षक हैं| भगवान ने उन्हें शिक्षक-कार्य के लिए ही धरती पर पैदा किया है|

अब आप ही सोचिए और बताईये कि यदि ज. रा. नायक जैसे शिक्षक मुझे प्रिय एवं आदर्श न होगा तो कौन होगा ? भगवान से प्रार्थना है कि वह उन्हें लम्बी उम्र दे जिससे वे विद्यार्थियों को ऊँची एवं आदर्ष शिक्षा देकर भावी जीवन को उज्जवल बनाते रहें| कहा जाता है की शिक्षक बनाये नहीं जाते बल्कि शिक्षक जन्म से पैदा होते हैं| यह कहावत हमारे प्रिय शिक्षक ज. रा. नायक साहब के लिए पूरी तरह से चरितार्थ होती है| वैसे तो वे सबसे प्रिय है मगर मेरे लिए अन्यों से बढ़कर प्रिय हैं, आदर्श हैं |



मेरे प्रिय शिक्षक पर निबंध | Essay on My Favourite Teacher on in Hindi | Mere Priya Shikshak Par Nibhandh


Here the essay Topic is "मेरे प्रिय शिक्षक पर निबंध" "Essay on My Favourite Teacher on in Hindi" "Mere Priya Shikshak Par Nibhandh" according to the Teachers, This Essay topic Is Very Important for Student in its Life so Here are Complete Essay On This Topic, U Can Also find other topic Essay In This Blog..