बस-विराम पर आधा घंण्टा पर निबंध | Bus Viram Par Adha Ghanta Par Nibhandh
Here the essay Topic is "बस-विराम पर आधा घंण्टा पर निबंध" "Bus Viram Par Adha Ghanta Par Nibhandh" according to the Teachers, This Essay topic Is Very Important for Student in its Life so Here are Complete Essay On This Topic, U Can Also find other topic Essay In This Blog..
![]() |
| Bus Viram | बस-विराम |
बस-विराम पर आधा घंण्टा पर निबंध | Bus Viram Par Adha Ghanta Par Nibhandh
शहरों में देहात की अपेक्षा यातायात की सुविधा अधिक है| लोकल ट्रेन, बस, ट्राम, घोड़ागाड़ी, रिक्शा, टैक्शी अनेक सवारियाँ मिलती हैं| इसमें से बस यात्रा करना लोग अधिक पसन्द करते हैं, क्योंकि इसमें भाड़ा कम लगता है| गन्तव्य तक पहुँचा देती है| घर से रेलवे दूर है | ट्राम हमारे शहर से खत्म कर दी गई है| रिक्शा की अनुमति नहीं है| घोड़ागाड़ी और टैक्शी महँगी पड़ती है| इसलिए बस-विराम पर ही प्रतीक्षा करना मैंने ठीक समझा|
बरसात में बसें प्राय: देरी से मिलती हैं, विशेषकर कार्यालयों के समय| कुछ बसें खराब भी होती हैं| जनसंख्या बढ़ने से भीड़ अधिक होने लगी है| फिर भी आम तौर पर १०-१५ मिनात्न्प्र बस मिल जाती है| किन्तु छुट्टी के दिन आधा घंण्टा तक बस की प्रतीक्षा करनी पड़ी| कतार में लगभग सौ आदमी खड़े थे| मेरा चालीसवाँ नम्बर था| बस आती, भरी हुई, विराम पर रूकती भी तो ३-४ आदमियों को लेकर चल देती| बस आते ही लोग उस पर टूट पड़ते, कन्डक्टर चिल्लाता रहता पहले उतर जाने दीजिए, फिर चढ़िए अब जगह नहीं है, पीछे की बस से आइये पर कोई सुनता नहीं| तब कन्डक्टर दोनों हाथों से दरवाजा रोक लेता है और बलपूर्वक किसी को चढ़ने नहीं देता है| झगड़ा, परेशानी से बचने के लिए बस-विराम पर खड़ी ही नहीं होती| उतरने वालों को कुछ दूर पहले या बाद उतर देती|
बस की राह देखते-देखते लोग थक जाते हैं| कोई अखबार पढता, कोई बीड़ी या सिगरेट सुलगाता है| कुछ लोग विभिन्न विषयों पर टिका-टिप्पणी करते हैं| कोई राजनीति की आलोचना करता हैं, तो कोई आधुनिक शिक्षा को कोसता है, तो कोई महँगाई का रोना रोता है| कुछ सट्टे की भी बातें करते हैं|
हमारी परीक्षा के २८ मिनट बीत गए तब कही जाकर भाग्योदय हुआ| बस में जगह है, अनुमान कर अनेक लोग दौड़ पड़े| धक्का-मुक्की होने लगी| स्त्री-बच्चे और बूढ़े नहीं चढ़ सके| मुझे भी खड़े रहने की जगह मिल गई| टिकट के लिए जेब में हाथ डाला| वह कटी थी| गनीमत यह है कि जेब सुरक्षित थी अन्यथा सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल जाता, बस से उतर जाना पड़ता|
बस-विराम पर इतनी असुविधा हमें पहली बार हुई , निश्चय किया कि अब बस से यात्रा नहीं करूँगा| परन्तु आर्थिक विवशता ने उसी दिन प्रतिज्ञा तोड़ दी| विवश होकर बस पुन: सहारा लेना पड़ा|