Mera Desh Essay in Hindi | मेरा देश पर निबंध
मेरा देश - भारत | Mera Desh Essay
मेरे देश का नाम भारत है। भारत को इंडिया तथा हिंदुस्तान नाम से भी जाना जाता है। मेरे देश की जनसंख्या लगभग 1अरब 25 करोड़ है। यहां अनेक भाषाओं और बोलियों को बोलने वाले लोग निवास करते हैं।
मेरा देश धार्मिक विविधता वाला देश है। हिन्दू, सिख,बौद्ध, जैन, ईसाई, मुस्लिम आदि धर्मों को यहां एक समान दृष्टि से देखा जाता है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है।भारत की सभ्यता और संस्कृति दुनिया भर में विख्यात है। इसी से अभिभूत होकर लाखों विदेशी नागरिक प्रतिवर्ष यहां घूमने के लिए आते हैं।
यहां अनेक संत और महात्माओं ने जन्म लिया है। राम, कृष्ण, बुद्ध, महावीर, कबीर, गांधी आदि महापुरुष हमारे आदर्श रहे हैं। महान हिमालय से रक्षित तथा पवित्र गंगा से सिंचित हमारा भारत एक स्वतंत्र आत्मनिर्भर देश है। मेरा देश लोकतंत्र में विश्वास रखता है। यहां सभी को उन्नति करने के समान अवसर प्राप्त हैं। भारत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। अशिक्षा, गरीबी,बेरोजगारी आदि शत्रुओं से लोग डटकर मुकाबला कर रहे हैं। मेरे देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है। 15 अगस्त और 26 जनवरी हमारे राष्ट्रीय त्योहार हैं।
भारत के नागरिकों को आशा है कि मेरा देश फिर से अपने प्राचीन गौरव को हासिल कर सकेगा और एक दिन विश्वगुरू बनेगा। मैं अपने देश से बहुत प्यार करता हूं।
Essay
मेरा देश भारत महान है। हम भारतवासी इसकी माता के समान इन शब्दों में स्तुति करते हैं- वन्देमातरम्। यह एशिया महाद्वीप के बड़े देशों में से एक है। इसी जनसंख्या 100 करोड़ से भी अधिक है। यह विश्व का सबसे बड़ा प्रजातन्त्र प्रणाली वाला देश है। इसके उत्तर में हिमालय है और दक्षिण में हिन्द महासागर। इसके पूर्व में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम में अरब सागर ठाठे मारता है।
भारत में अभी अभी लोकसभा के चुनाव हुए हैं। श्री अटल बिहारी वाजपेयी भारत के प्रधानमंत्री हैं और श्री के आर नारायण राष्ट्रपति। यह वह देश है जिसे सोने की चिड़िया कहा जाता रहा है। हमारा देश कई सौ वर्शों तक परतन्त्रता की बेड़ियों में जकड़ा रहा है। इस कारण इसके विकास में बाधा पड़ी रही है। पर अब विकास के द्वार खुल गए हैं। वह दिन दूर नहीं जब हमारा देशर सारे विश्व में ऊँचे स्थान पर होगा।
हमारा देश धर्म निरपेक्ष देश है। इसमें विभिन्न धर्मों के लोग हिन्दू, मुसलमान, सिख, ईसाई, पारसी, बौद्ध, जैन आदि शान्ति और प्रेमपूर्वक रहते हैं। उन सभी के पूजास्थल और तीर्थस्थल हैं। ये सभी मिलकर भारत की सुन्दरता को बढ़ाते हैं। विश्व का सातवाँ आश्चर्य ताजमहल भारत में स्थित है। मेरे देश भारत की शोभा निराली है। यहाँ गर्मी, सर्दी, बसन्त, पतझड़ सभी ऋतु समय समय आती रहती हैं। यहाँ कश्मीर की सुन्दरवादियाँ हैं तो राजस्थान का विशाल रेगिस्तान भी है।
मेरा देश भारत धनधान्य से भरपूर है। यह तो देव भूमि हैं जहाँ हर प्रकार की सुख सुविधा धरती माता हमें देती रहती है।
यहीं राम और कृष्ण ने जन्म लिया था। यहीं वेदों का ज्ञान ऋर्षि मुनियों ने पाया था। यहाँ की स्त्रियों ने अपने कत्र्तव्य पालन को ही अपना धर्म समझा था। सीता, दुर्गावती, झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई आदि महान नारियाँ इसी भारत में जन्मी थीं। यह वह देश है जहाँ गंगा, यमुना, सतलुज, व्यास, कृष्णा, कावेरी निरन्तर अपने जल से सारे भू भाग को सींचती रहती हैं। गंगा नदी को तो उसकी पवित्रता के कारण देव नदी के नाम से जाना जाता है। इस बारह मास बहने वानी नदी से भारत का बहुत बड़ा भाग सिंचित होता है। इसके किनारे अनेक तीर्थ स्थल और बड़े बड़े नगर स्थित हैं।
Essay 3 :-
प्रस्तावना ——, हमारा भारत वह देश है जहां राम, कृष्ण आदि देवताओं ने भी आकर जन्म लिया तथा इस भूमि को गौरवान्वित किया. अनेक महान विभूतियों ने इस धरा पर जन्म लेकर इसके गौरव का प्रसार किया. अनेक धर्म, संस्कृति, भाषा आदि होने पर भी हमारा भारत अनेकता में एकता का प्रतीक है जो इसकी महानता को बयां करता है.
महान विभूतियों का जन्म-—— यहां की धरती पर विवेकानंद जैसे महान विभूति का जन्म हुआ. जिन्होंने अल्प आयु में ही पूरे विश्व को भारत की संस्कृति व सभ्यता का परिचय कराया. तथा इसके अलावा महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, लक्ष्मीबाई, बुद्ध महावीर, कबीर, गांधी, भगत सिंह, जवाहरलाल नेहरु आदि महान विभूतियों का जन्म हुआ जो भारत के गौरव कहलाये .
अनेकता में एकता—— भारत में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध आदि अनेक धर्म के लोग तथा अनेक जातियों के लोग एक साथ रहते हैं. तथा उनके द्वारा राष्ट्रभाषा हिंदी के अतिरिक्त मराठी, पंजाबी, कन्नड़, गुजराती, तेलुगु आदि अनेक भाषा बोली जाती है. तथा सभी धर्मों के लोग अपने-अपने पर्व दीपावली, ईद, क्रिसमस आदि सभी एक साथ मनाते हुए अनेकता में एकता का परिचय देते हैं. यह पन्थ निरपेक्ष देश कहलाता है .
भौगोलिक व प्राकृतिक सुंदरता—— यहां की प्राकृतिक सुंदरता बड़ी ही मनोहर है. जहां एक और स्वर्ग के रूप में कश्मीर है तो दूसरी ओर सागर की सुंदरता लिए दक्षिण भारत, संसार की सबसे ऊंची चोटी भी भारत में ही है. तथा यहां की रमणीय स्थान पहाड़ घाटी समुद्र तट सुंदर नदियां दिवालय आदि अति रोमांचकारी है. जिसे देखने के लिए विदेशों से लाखों सैलानी प्रतिवर्ष यहां आते हैं. यहां की सुंदरता विश्व प्रसिद्ध है .
लोकतांत्रिक देश—— भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहां सभी स्वतंत्र हैं तथा जनता का जनता द्वारा जनता के लिए शासन किया जाता है. यहां का वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत है तथा जन गण मन राष्ट्रगान के रुप में गाया जाता है. राष्ट्रीय पक्षी मोर तथा पशु बाघ है तथा राष्ट्रपति का चिन्ह तुला है जो न्याय का प्रतीक है. .15 अगस्त 1947 को देश स्वतंत्रत हुआ तथा 26 जनवरी 1950 को देश गणतंत्र हुआ. जिसे गणतंत्रता दिवस के रूप में प्रति वर्ष राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है।
संस्कृति, सभ्यता तथा दिलों की उदारता——– अनेक विदेशी विद्वान यहां की संस्कृति और सभ्यता को देखने के लिए आए तथा इससे प्रभावित होकर अनेक पुस्तकों की भी रचना की. जिसमें भारत की महान संस्कृति और सभ्यता का परिचय मिलता है. भारत के लोग दिल के बड़े दयालु और उदार होते हैं. यहां के लोग विदेशियों को अतिथि देवो भव मान कर उनका उचित सत्कार करते हैं. भारत की संस्कृति और सभ्यता पूरे विश्व में सबसे ऊंची है तथा विश्व की सभी संस्कृतियों की जननी है।
उपसंहार :- हमारे भारत देश में बेसहारे को भी सहारा मिलता है तथा प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में एक दूसरे के प्रति प्रेम तथा करुणा विद्यमान है. यहां का कण-कण पावन है हमें गर्व है कि हमने भारत में जन्म लिया है. सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा हम बुलबुले हैं इसकी यह गुलसिंता हमारा.
Essay 4 :-
हमारा प्यारा भारत इंडिया और हिंदुस्तान के नाम से भी जाना जाता है! हमारा भारत इतना प्राचीन है इसका अंदाजा हुम हड़प्पा और मोहनजोदरो की प्राचीन युग से लगा सकते है! हड़प्पा और मोहनजोदरो की प्राचीन युग की शुरुवात हमारे भारत देश से ही हुई है! हड़प्पा और मोहनजोदरो भारत की एक बहुत प्राचीन सभ्यता मानी जाती है! भारत में सबसे पहले अर्यो का उदय हुआ था! उस समय यहाँ पर आर्य समाज की स्थापना हुई थी! हमारा भारत देश कोई नया देश नहीं है दुनिया के लिए बल्कि हमारा भारत एक बहुत ही पुराना देश है! बहुत से कवियों के भारत देश के बारे में अपने विचार को अलग अलग तरीके से प्रघट किया है! अगर बात की जाये की भारत का नाम हिंदुस्तान कैसे पढ़ा तो इसका भी के बहुत पुराना इतिहास है! जब भारत में सिन्धु घटी की स्थापना हुआ तो कहा जाता है सिन्धु घटी की स्थापना के नाम पर हमारे देश का नाम हिंदुस्तान पड़ा! भारत देश के बारे में अलग अलग इतिहासकार ने अपने अलग अलग मत दिए है! उनके सभी मतों से एक बात तो तय है की भारत कोई नया देश नहीं है बल्कि भारत एक बहुत पुराना देश है! भारत में कई तरह की सभ्यता का उदय हुआ है!
हमारा भारत देश हमेसा विदेशी के शासन के आगे मजबूर रहा है! भारत में लगभग 300 साल तक अंग्रेजो ने शासन किया! अंग्रेजो से पहले भी बहुत से राजा लोग ने भारत पर राज किया है! भारत एक प्राचीन देश होने के साथ साथ हमेसा दुसरे का गुलाम बन कर रहा है! राजाओ और अंग्रेजो के शासन करने बाद भी भारत ने अपने प्राचीन संस्कृत का कभी त्याग नहीं किया! आज भी भारत अपने प्राचीन संस्कृति के कारण पूरी दुनिया में जाना जाता है! अगर बात करे भारत की सुन्दरता की तो सुन्दरता के मामले में भी भरता किसी से कम नहीं है! भारत में कश्मीर को दुनिया का जन्नत कहा जाता है! भारत में बहुत से ऐसे प्लेस है जो अपनी सुन्दरता के कारण पूरी दुनिया में पापुलर है! आगरा का ताजमहल आज भी पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है! हर रोज हजारो लोग आगरा का ताजमहल देखने के लिए आते है! भारत में स्तिथ हिमालय पर्वत भारत का सिर है! हिमालय पर्वत 68 हजार वर्ग किलोमीटर के छेत्र में फैला है! अगर बात की जाये छेत्रफल की तो भारत छेत्रफल की दृष्टी से दुनिया के 7वा सबसे बड़ा देश है! भारत एक ऐसा देश है जहाँ पर हर एक जाति और धर्म के लोग रहते है! भारत की परम्परा पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है! पूरी दुनिया के लोग भारत की परम्परा का सम्मान करते है! पूरी दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है जंहा पर सभी धर्म के लोग एक साथ बिना किसी भेद भाव के रहते है! एक समय था जब दुनिया भारत को सोने की चिड़िया कहते थे! प्राचीन काल में दुनिया के सभी देश के लोग भारत में आकर ब्यापार करना चाहते थे! क्योकि बहुत ही अलग अलग प्रकार की चीज़े उगती थी! पहले जबाने में बहुत से ब्यापारी भारत में उगने वाले बढ़िया चीजों को यंहा से खरीद कर विदेशो में ले जाकर उचे दामो में बेचते थे! बहुत से ऐसे ब्यापारी थे जो यही काम करके बहुत ज्यादा पैसे कमाते थे! दुनिया हमेसा भारत से जलती रहती है!
प्राचीनकाल में अनेक जाति और देशो ने भारत पर हमला किया और भारत में अपना खुद का शासन किया! अगर कहा जाये की भारत दुनिया का सबसे सुंदर देश है तो इसमें कोई गलत बात नहीं है! क्योकि भारत वास्तव में दुनिया के सुंदर देशो में से एक है! दुनिया का सबसे प्राचीन वेद का उदय भारत में ही हुआ था! श्रीकृष और श्रीराम ने भारत की ही भूम में ही अवतार लिया था! श्रीकृष और श्रीराम जैसे और भी बहुत से महान लोगो ने भारत में जन्म लिया था! श्रीकृष और श्रीराम ने भारत में अवतार लेकर इसकी भूम को पवित्र कर दिया है! भारत की गंगा , यमुन , कावेरी , सतलुज जैसी नदियों की वजह से भारत की भूम को पानी मिलता है! भारत में नदियों की भी पूजा की जाती है! और कहा जाता है की अगर कोई गंगा में जारकर स्नान कर ले तो उसके पुरे पाप धुल जायेगें! इसलिए भारत में हर साल कुम्भ का मेला लगता है इस दिन दुनिया के लोग कुम्भ के मेले में आकर गंगा में स्नान करके अपने द्वारा किये गए पापो को धुलते है! अपने देश के लिए जान देने वाले वीर पुरुष को सम्मान देने की प्रक्रिया भारत देश से ही शुरु हुआ था! भारत में बहुत से महापुरुष और महापंडितो का जन्म हुआ! भारत में ही मार्सल आर्ट की शुरुवात हुई! भारत में मार्सल आर्ट की शुरुवात वोदिधर्मन ने किया था! वोदिधर्मन ने बाद में जाकर चीन वालो को भी मार्सल आर्ट सिखाया था! यदि आप सोच रहे है की मार्सल आर्ट की शुरुवात चीन से हुई है तो आप गलत सोच रहे है क्योकि मार्सल आर्ट की सुरुवात भारत से हुई थी! भारत की दें है की चीन को भी मार्सल आर्ट की जानकारी हुई!
प्राचीन काल में भारत के पास धन की कोई कमी नहीं थी! लेकिन भारत पर राजावो और शासको ने भारत के सारे धन को लूट कर ले कर चले गए! भारत के खानों से सोना चांदी, अभ्रक और तांबा जैसी बहुत से मूल्यवान चीज़े निकली जाती है! भारत में अंग्रेजो ने ब्यापार का बहाना करके प्रवेश किया था! और धीरे धीरे भारत को अपना गुलाम बना लिया! आज हम सब को मिलकर एक नए भारत की स्थापना करनी चाहिये! हमारे सपनो के भारत में किसी को कोई भी चीज़ की कमी नहीं होती चाहिये! हमारे सपनो के भारत के किसी के साथ ऊच और नीच का कोई भाव नहीं रखना चाहिये! आज भारत दुनिया के सामने बहुत ही तेजी से विकसित हो रहा है! आज भारत हर एक चीज़ में किसी भी देश से कम नहीं है! हम सबको मिलकर भारत को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहिये! भारत की पहचान भारत की संस्कृती है हमको भारत की संस्कृती को आगे बढाना होगा और पूरी दुनिया के सामने भारत की संस्कृती को रखना होगा! आज हमारा देश पूरी तरह से आजाद है और हम हर साल 15 अगस्त को आजादी के दिन के रूप में मनाते है! हम सबको भारत के हर एक ब्यक्ति के साथ मिलकर रहना चाहिये! किसी भी ब्यक्ति के साथ किसी भी तरह का कोई भेद भाव नहीं रखना चाहिये! जब हम लोग आपस में मिलकर रहेगे तभी दुनिया हमारे भारत को मिसाल देगी! भारत कोई छोटा देश नहीं है और भारत किसी भी तरह के खतरों का सामना करने के लिए हमेसा तैयार रहता है! इसलिए हमको कभी भी किसी भी चीज़ से डरना नहीं चाहिये! हमको अपने देश के जवानों पर गर्व होना चाहिये! की हमारे जवान बार्डर पर रह कर दिन और रात हमारी और हमारे देश की सेवा करते है! तो चलो दोस्तों आज हम सब मिलकर ये संकल्प लेते है! की हम अपने देश की सान ऐसे ही बढ़ाते रहेगे! और अपने भारत देश के लिए हमेसा अपना योगदान देने रहेंगे!
mera bharat mahan essay in hindi
